फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Municipality and Nagar Panchayat presidents should also get facilities on the lines of MLAs and MPs.

Bijnor News: पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों को भी विधायकों, सांसदों की तर्ज पर मिलें सुविधाएं

Sun, 12 May 2024 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Municipality and Nagar Panchayat presidents should also get facilities on the lines of MLAs and MPs.
धामपुर नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पालिकाध्यक्ष  चौधरी रवि कुमार सिंह स्त्र
-संगठन ने किया संघर्ष का ऐलान, अधिकारियों का नहीं होने दिया जाएगा हनन
विज्ञापन



धामपुर। स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष देशराज सिंह ने कहा कि अब संगठन उत्तर प्रदेश की किसी भी नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्षों के अधिकारों का हनन नहीं होने देगा। प्रदेशाध्यक्ष ने विधायकों और सांसदों की तर्ज पर निकाय के अध्यक्षों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की।

बिजनौर में संगठन को मजबूती दिलाने के लिए नगीना अध्यक्ष के पुत्र शाहनवाज खलील को संगठन का जिला अध्यक्ष और धामपुर नगर पालिका के अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। धामपुर नगर पालिका के शिवाजी पार्क स्थित पुस्तकालय सभागार में संपन्न मंडल स्तरीय नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्षों की सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि साल 2012 में नगर पालिकाओं के अध्यक्ष को संघर्ष के बाद पांच हजार रुपये शिष्टाचार भत्ता मिलता था, जिसे बढ़ाकर 15000 किया गया। मगर अब संगठन की ओर से 50 हजार रुपये मासिक शिष्टाचार भत्ता देने, विधायकों और सांसदों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संगठन की ओर से संघर्ष किया जा रहा है। अध्यक्षों पर अब अफसरशाही नहीं चलेगी। जून माह में लखनऊ में संगठन की ओर से आलीशान संगठन का कार्यालय बनाया जा रहा है। इस कार्यालय में हाईकोर्ट के एक वरिष्ठ अधिवक्ता और वरिष्ठ बाबू की व्यवस्था की जाएगी। वहीं नगर पालिका और नगर पंचायत का अध्यक्ष जनता के बीच में रहता है। इसलिए उसे विधायक और सांसद की तुलना में सुरक्षा की ज्यादा आवश्यकता है। इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शाहनवाज खलील नगीना और महासचिव चौधरी रवि कुमार सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए हर संभव संघर्ष के लिए जोर दिया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव खुर्शीद मंसूरी, फैसल वारसी, शेरबाज पठान, मोहम्मद कमाल, इंजी. मोअज्जम सहित मुरादाबाद मंडल के कई चेयरमैन व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष देशराज सिंह ने की। संचालन हिरदेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed