फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MNREGA workers will be paid by the ID of Panchayat assistants

मनरेगा श्रमिकों को पंचायत सहायकों की आईडी से होगा भुगतान

Wed, 07 Sep 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers will be paid by the ID of Panchayat assistants
मनरेगा श्रमिकों को पंचायत सहायकों की आईडी से होगा भुगतान
विज्ञापन

सतीश शर्मा
धामपुर। अब पंचायतों में मनरेगा श्रमिकों के पारिश्रमिक में गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। इस गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से दो दिन पहले नए आदेश जारी किए गए हैं। नए आदेशों के अनुपालन में अब ग्राम पंचायत सचिव अपनी आईडी से मनरेगा श्रमिकों को भुगतान नहीं कर सकेंगे। पंचायत सहायकों और रोजगार सेवकों को अपनी आईडी से कार्ययोजना के तहत मस्टरोल तैयार कर श्रमिकों को उनके पारिश्रमिक का भुगतान करना होगा।
तहसील क्षेत्र में चार ब्लॉक धामपुर, स्योहारा, अफजलगढ़ और नहटौर शामिल हैं। इन सभी ब्लॉकों में करीब 70 हजार से ज्यादा मनरेगा श्रमिक हैं। इन सभी श्रमिकों को विकास विभाग की ओर से पंचायतों में रोजगार दिया जाता है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इन श्रमिकों का अब तक भुगतान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (सचिव) की आईडी पर होता था। नए आदेशों के तहत अब पंचायतों में नियुक्त पंचायत सहायकों और रोजगार सेवकों की ओर से कार्ययोजना के आधार पर मस्टरोल तैयार कर पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

जहां रोजगार सेवक नहीं, वहां पंचायत सहायक देखेंगे कार्य
सहायक विकास अधिकारी (उद्योग एवं वाणिज्य ) डीडी सिंह ने बताया कि धामपुर ब्लॉक क्षेत्र में 97 ग्राम पंचायतों में 57 रोजगार सेवक और बाकी पंचायतों में पंचायत सहायक कार्यरत हैं। करीब 18000 मनरेगा श्रमिक पंजीकृत हैं। नहटौर विकास क्षेत्र की 96 ग्राम सभा में करीब 15 हजार मनरेगा श्रमिक है। 49 पंचायतों में रोजगार सेवक, बाकी पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती है। इसी प्रकार से स्योहारा और अफजलगढ़ ब्लॉकों में मनरेगा श्रमिकों की ओर से पंचायतों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार के आदेश पर सभी की आईडी बनाई जा रही है। जहां पर पंचायत सहायक नहीं हैं, वहां पर रोजगार सेवक और जहां पर रोजगार सेवक नहीं हैं, वहां पंचायत सहायक अपनी आईडी से काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed