फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Minor girl's fake certificate made for marriage, investigation underway

Bijnor News: शादी के लिए नाबालिग लड़की का बनवाया फर्जी प्रमाणपत्र, बैठी जांच

Wed, 30 Jul 2025 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Minor girl's fake certificate made for marriage, investigation underway
- चांदपुर पुलिस ने लड़की के जन्मप्रमाण पत्र की जांच को सीएमओ को लिखा पत्र
विज्ञापन

- सीएमओ कार्यालय के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पटल ने की फर्जी प्रमाण पत्र होने की पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। फर्जी दस्तावेज तैयार कर शादी करने का नया मामला चांदपुर में सामने आया है। क्षेत्र निवासी एक लड़की ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर शादी कर ली है। इसकी जांच के लिए चांदपुर पुलिस ने सीएमओ को पत्र लिखा है। सीएमओ कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग की ओर से जन्म प्रमाण पत्र के फर्जी होने की पुष्टि की है।

क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नकुल निवासी लिसाड़ी, धनौरा उसकी 16 वर्षीय लड़की के पीछे काफी दिनों से पड़ा था। 14 अक्तूबर 2024 की रात को उन्होंने अपनी बेटी को तलाश किया। लेकिन, वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद महिला ने थाने में तहरीर दी। मामले की जांच के दौरान पता चला कि लड़की का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाकर शादी कर ली। पुलिस की ओर से जांच के लिए भेजे गए जन्म प्रमाण देखने में पूरी तरह से फर्जी प्रतीत हो रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जन्म प्रमाणपत्र में सरकारी अस्पताल बिजनौर लिखा है। जो, गलत है। सही प्रमाण पत्र में जिला अस्पताल लिखा होता है।
विज्ञापन

इसके अलावा जारीकर्ता उप रजिस्ट्रार नहीं होता है। बल्कि रजिस्ट्रार होता है। साथ ही लड़की का जन्म प्रमाणपत्र किसी बाहरी लॉगिन से बना हुआ है। यह लॉगिन बिजनौर का नहीं है। साथ ही अभी इसकी जांच के लिए जिला अस्पताल सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जनसेवा केंद्र से प्रमाणपत्र जारी होने का अनुमान
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह जन्म प्रमाण पत्र वैध तरीके से नहीं बना है। इसे फर्जी तरीके से किसी जनसेवा केंद्र से जारी किया गया है। यह मान्य नहीं है। लेकिन, फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के जरिए दोनों शादी रचा ली।
- इस संख्या का शादी में लगाया था जन्म प्रमाणपत्र
चांदपुर पुलिस के अनुसार, लड़की ने जिस फर्जी जन्म प्रमाणपत्र को लगाकर शादी की है। उसकी पंजीकरण संख्या बी-2024-09-90347-001234 है। अभी इस पंजीकरण की संख्या की जांच चल रही है। सीएमओ कार्यालय इसकी जांच के लिए जिला महिला अस्पताल को पत्र लिखा गया है।

-- वर्जन : पुलिस की ओर से जन्म प्रमाणपत्र की जांच के लिए पत्र आया है। प्रथम दृष्टया लड़की का जन्म प्रमाणपत्र फर्जी प्रतीत हो रहा है। अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट भेजी जाएगी। - डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed