फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mentally challenged girl drowns in Gangan river, dies

Bijnor News: गांगन नदी में डूबने से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती की मौत

Thu, 09 Jul 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Mentally challenged girl drowns in Gangan river, dies
नहटौर। घर से निकली मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती की गांगन नदी में डूबने से मौत हो गई। बुधवार शाम गांव तरकौली के पास नदी से उसका शव बरामद होने पर परिवार में मातम गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नौधा निवासी मेंहदी हसन की 21 वर्षीय पुत्री राहत मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। परिजनों के अनुसार वह अक्सर घर से निकल जाती थी। बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भी वह बिना बताए घर से चली गई। वापस नहीं आने पर शाम करीब सवा सात बजे तलाश करते हुए परिजन गांव तरकौली के पास गांगन नदी पर पहुंचे। वहां नदी किनारे राहत की चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद उसके नदी में डूबने की आशंका होने पर डायल-112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई। कुछ देर बाद युवती का शव नदी से बरामद कर लिया गया। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed