फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Medical of flaws... broken floor, poor quality material even in counter

Bijnor News: खामियों का मेडिकल... टूटा फर्श, काउंटर तक में घटिया सामग्री

Wed, 30 Jul 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Medical of flaws... broken floor, poor quality material even in counter
बिजनौर में मेडिकल अस्पताल का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री कपिल देव अगवाल। स्रोत सूचना विभाग
बिजनौर। जिला प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने मंगलवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य निर्धारित समय से एक वर्ष लेट होने, फर्श पर लगी टाइल्स टूटी एवं मानक के अनुरूप न पाए जाने, मरीजों के पंजीकरण को बने काउंटर में घटिया सामग्री एवं उसमें पुरानी लकड़ी का प्रयोग होने, लेक्चर रूम में फ्लोरिंग भी मानक के अनुरूप न पाए जाने पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

यहीं नहीं प्रभारी मंत्री के निरीक्षण में प्रतीक्षालय में लो-वोल्टेज बल्ब पाए जाने, ओपीडी कक्ष में एलईडी बल्ब एवं पंखे मानक के अनुरूप न पाए जाने पर संस्था व अधिकारियों को फटकार लगाई। जिला प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को उक्त प्रकरण की गंभीरता पूर्वक जांच कराने के निर्देश दिए। स्वीकृत मानकों के अनुरूप निर्माण सामग्री एवं फिनिशिंग कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री की जांच कराने को भी कहा। कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पूरे भवन में फायर कंट्रोल सिस्टम की भी जांच कराएं।
विज्ञापन

जिला प्रभारी मंत्री ने परिषदीय स्कूल में खाया मिड-डे-मील
हल्दौर। व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग उप्र राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भ्रमण कार्यक्रम के तहत ग्राम अम्हेड़ा स्थित डॉ. आत्माराम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मिड-डे-मील की गुणवत्ता जांचने के लिए भोजन को स्वयं खाकर देखा। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। विद्यालय में स्थित एस्ट्रोनॉमी लैब देखी। कक्षा 7 की छात्रा कुमारी आरुषि ने पाचन तंत्र एवं प्रभारी मंत्री द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सहीं उत्तर दिया। प्रभारी मंत्री ने हर्ष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर अध्यापक ने बताया कि छात्रों को कंप्यूटर कोडिंग लैंग्वेज तथा चैट जीपीटी का उपयोग सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकपुरी में नवनिर्मित पानी की टंकी का किया निरीक्षण
प्रभारी मंत्री ने ग्राम चौकपुरी में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना के तहत 175 केएल क्षमता वाली पानी की टंकी का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था के प्रबंधक से सड़कों की खुदाई एवं उनके मरम्मत के बारे में जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने वहां जामुन और अमरूद दो पौधे रोपित किए।

-कान्हा गो आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ बिजनौर पालिका की कान्हा गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां क्षमता 200 गोवंश की है। इसमें 106 वर्तमान में 105 नर एवं मादा कुल 211 गोवंश संरक्षित हैं। निरीक्षण के दौरान निराश्रित नवजात गोवंश को फीडर के द्वारा दुग्धपान कराया गया।





यह रहे उपस्थित
निरीक्षण के दौरान विधायक सदर सूचि चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, महिला आयोग सदस्य संगीता अग्रवाल, एश्वर्य चौधरी, डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा, सीडीओ पूर्ण बोरा, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, डॉ. बीरबल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed