फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Medical hospital pipeline broken, water supply disrupted

Bijnor News: मेडिकल अस्पताल की पाइपलाइन टूटी, जल आपूर्ति बाधित

Tue, 11 Jul 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 11 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Medical hospital pipeline broken, water supply disrupted
- मेडिकल अस्पताल में पैथोलॉजी लैब सहित कई विभागों में नहीं पहुंचा पानी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेडिकल कॉलोनी में भारी ट्रकों के आवागमन में पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसकी वजह से मेडिकल अस्पताल में जल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। पाइपलाइन को ठीक कराने के लिए कार्यदायी संस्था वेस्कॉन के अधिकारियों से कहा गया है।

मेडिकल कॉलोनी में हॉस्टल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। भारी वाहनों के रोजाना आवागमन से दिक्कत आ रही हैं। रविवार देर शाम कुछ सामान लेकर एक ट्रक मेडिकल कॉलोनी में आया। जो मेडिकल कॉलोनी में बिछी पानी की पाइपलाइन पर चढ़ गया। जिससे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पहले भी पाइपलाइन एक जगह से टूटी हुई है।
विज्ञापन

जिससे अब पानी का रिसाव ज्यादा होने लगा। पानी की बर्बादी होने से रोकने के लिए टंकी से पानी की सप्लाई बंद कर दी। जिसके चलते अस्पताल की इमरजेंसी, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, अस्पताल कार्यालयों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। अगर जल्द ही पाइपलाइन को ठीक नहीं किया गया तो पानी की किल्लत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---- वर्जन::
मेडिकल काॅलोनी में भारी वाहनों के आवागमन से पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था को पाइपलाइन ठीक कराने के लिए गया है। संस्था की ओर से गड्ढा खोदकर पाइपलाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है - डॉ. मनोज सैन, सीएमएस, मेडिकल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed