{"_id":"6394d61f3f44223ede2d3f11","slug":"market-remained-closed-due-to-fear-of-gst-team-bijnor-news-mrt6172163157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जीएसटी टीम के खौफ में बंद रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जीएसटी टीम के खौफ में बंद रहे बाजार
विज्ञापन
नगीना में जीएसटी अधिकारियों के आने की झूठी सूचना बंद मुख्य बाजार।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर/राजा का ताजपुर/स्योहारा/बढ़ापुर/नगीना। इसे डर का लॉकडाउन ही कह सकते हैं, क्योंकि जीएसटी की टीम की छापामारी का भय बना हुआ है। इस टीम के खौफ की वजह से ही शनिवार को जिलेभर में तमाम स्थानों पर बाजार बंद रहे। दुकानों के शटर नहीं उठाए गए। दरअसल पिछले कई दिनों से जिले में अलग अलग स्थानों पर जीएसटी की टीम छापामारी कर चुकी है।
नगीना में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे से अफवाह फैली कि जीएसटी अधिकारियों की दो टीम छापामारी के लिए पहुंच चुकी है। जिसका असर यह हुआ कि करीब 3 बजे से नगर के मुख्य बाजार स्टेशन रोड से लेकर अंतिम छोर पहाड़ी दरवाजे तक दुकानदारों के शटर धड़ाधड़ नीचे गिरने लगे। एक दूसरे से बिना बात किए दुकानदार दुकान बंद कर भागने लगे। बाजार बंद की सूचना मिलने के बाद भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज बिश्नोई, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम राईन, महामंत्री पंडित सचिन शर्मा आदि व्यापारी नेता मोटरसाइकिल से जीएसटी अधिकारियों को खोजने निकल पड़े, लेकिन बात झूठी निकली।
राजा का ताजपुर में तीसरे दिन भी जी एस टी अधिकारियों के आने की अफवाह से व्यापारियों में खौफ रहा। दुकानों के शटर डालकर इधर उधर खड़े नजर आये। दुकानें बंद होने से सामान की खरीदारी करने बाजार आये लोग काफी परेशान रहे। घंटो अफवाह चलती रही लगभग चार बजे व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलनी शुरू की। उधर व्यापारियों की बैठक को पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने फोन के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न सहन नही किया जायेगा। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष महबूब आलम, अरुण अग्रवाल, कमलजीत सिंह, सतेन्द्र आर्य, कासिम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
झालू में लगातार चौथे दिन टीम के पहुंचने की अफवाह पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। व्यापारियों ने वाणिज्य कर के अधिकारियों की कार्रवाई के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। व्यापारी एक दूसरे से वाणिज्य कर के अधिकारियों के बारे में जानकारी करते रहे। कुछ व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर अपने घर चले गए। वहीं दूसरी ओर जीएसटी योजना में पंजीकृत व्यापारी बिना भय के अपने प्रतिष्ठान खोल कर बैठे रहे।
स्योहारा और सहसपुर की मार्केट पूरी तरह से बंद रहे। व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि बीस लाख रुपये तक की सालाना बिक्री वाले दुकानदार जीएसटी की श्रेणी से बाहर हैं, लेकिन उसके बाद भी वाणिज्य कर अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि किसी भी अधिकारी से डरने की आवश्यकता नहीं है।
बढ़ापुर में भी शनिवार को कस्बे में जीएसटी अधिकारियों के आने की झूठी सूचना पर स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद कर इधर उधर हो लिये। देखते देखते पूरा बाजार बंद हो गया।

बिजनौर के दारागनर गंज में जीएसटी अधिकारियों की अफवाह पर बंद किया गया बाजार।- फोटो : BIJNOR