फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Many public places were sanitized in the district

जिले में कई सार्वजनिक स्थानों को कराया सैनिटाइज

Sat, 08 May 2021 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Many public places were sanitized in the district
जिले में कई सार्वजनिक स्थानों को कराया सैनिटाइज
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए जनपद बिजनौर में फायर सर्विस की यूनिटों एवं नगर पालिका के सहयोग से चलाए जा रहे सैनिटाइजेशन अभियान के तहत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज कराया गया। इसमें चार फायर टेंडर एवं एक वाटर मिस्ट हाइप्रेशर का प्रयोग किया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा के अनुसार शनिवार को जिले भर में सैनिटाजेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान नगीना के रोडवेज बस स्टैंड, तुलाराम चौराहा मार्केट, प्रथमा ग्रामीण बैंक, भारत गैस एजेंसी, एनएचसी अस्पताल, इंडियन गैस एजेंसी, नजीबाबाद के माल गोदाम तिराहा मार्केट, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, अब्दुल रहमान कांप्लेक्स, कृष्णा टाकीज चौराहा मार्केट, केटीएम सर्विस सेंटर, पंजाब नेशनल बैंक, महिला हॉस्पिटल, बिजनौर के महादेव कांप्लेक्स, सिविल लाइन पुलिस चौकी, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, मुस्लिम फंड मोहल्ला काजीपाड़ा, धामपुर का रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अवतार फिलिंग स्टेशन, चांदपुर के एचडीएफसी बैंक, लखनऊ हेल्थ केयर क्लीनिक, सिंह डेंटल हॉस्पिटल, होम्योपैथिक अस्पताल, हेल्थ केयर सेंटर को सैनिटाइज कराया गया। इस दौरान सभी से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन

401 लोगों का किया गया चालान
बिजनौर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एसपी बिजनौर के निर्देशन में बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शनिवार को जनपदीय पुलिस द्वारा बिना मास्क घूम रहे 411 लोगों का चालान करते हुए उनसे तीन लाख एक हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed