फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Manmohan Singh had fulfilled the promises made in the campaign.

Bijnor News: प्रचार में किए वादों को मनमोहन सिंह ने किया था पूरा

Fri, 27 Dec 2024 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Manmohan Singh had fulfilled the promises made in the campaign.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अफजलगढ़/बिजनौर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। बिजनौर का अफजलगढ़ इलाका भी उनकी सादगी का कायल रहा है। दरअसल, साल 2017 में कांग्रेसी उम्मीदवार के पक्ष में मनमोहन सिंह वोट की अपील करने अफजलगढ़ आए थे। जनता ने कांग्रेसी उम्मीदवार पसंद नहीं किया। परंतु इसके बाद भी मनमोहन सिंह ने डिग्री कॉलेज और आईटीआई के वादे को पूरा कर दिया था।
परिसीमन से पहले बिजनौर में अफजलगढ़ विधानसभा सीट हुआ करती थी। साल 2007 के विधानसभा चुनाव में अफजलगढ़ सीट से कांग्रेस के टिकट पर शेरकोट निवासी हुसैन अहमद अंसारी ताल ठोंकी। हुसैन अहमद अंसारी ने अफजलगढ़ में चुनावी जनसभा का आयोजन कराया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आए थे। उन्होंने अफजलगढ़ में डिग्री कालेज की घोषणा की थी। उनकी घोषणा के चलते राजकीय डिग्री कॉलेज की सौगात मिली। हालांकि अफजलगढ़ में जगह नहीं मिल पाने के कारण बेनीपुर कोप्पा में डिग्री काॅलेज का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उस वक्त की गई घोषणा में कल्लूवाला में आईटीआई कॉलेज निर्माणाधीन है। हालांकि मनमोहन सिंह की जनता से अपील के बाद भी कांग्रेसी उम्मीदवार हुसैन अहमद अंसारी चुनाव हार गए थे और बसपा के मोहम्मद गाजी विधायक बने थे। इसके बाद भी तत्कालीन प्रधानमंत्री ने चुनावी जनसभा में किया अपना वादा निभाया।
वहीं, अफजलगढ़ के मोहल्ला मुममाज हुसैन स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री डाॅक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष इस्माईल तुर्क और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बीएसएनएल दूर संचार समिति के सलाहकार सरदार गुरविंदर सिंह ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान मोहम्मद इस्माईल तुर्क, अब्दुल वाहिद, मोहम्मद असअर,अफसर अली, ध्यान सिंह चौहान,खूब सिंह, रईस अहमद, छिद्दू ठेकेदार ,हाजी मोहम्मद आदिल व शमीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed