फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Man dies after falling from rooftop due to monkey attack

Bijnor News: बंदरों के हमले में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत

Thu, 10 Sep 2026 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Man dies after falling from rooftop due to monkey attack
बिजनौर। बिजनौर शहर के मोहल्ला मिर्दगान में बुधवार सुबह छत पर गए 40 वर्षीय उमेर पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचकर भागते समय उमेर की छत से नीचे गिरकर मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


परिवार के साथ किराए पर मोहल्ला मिर्दगान में रहने वाला उमेर मजदूरी करता था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे मकान की छत पर आए बंदरों को भगाने के लिए वह छत पर गया तो बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। वह डरकर नीचे जाने को भागने लगा। इस दौरान जीने से उतरते समय संतुलन बिगड़ गया और उमेर का सिर सीढ़ी से टकरा गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत उसे निजी वाहन से अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। उमेर अपने पीछे पत्नी, एक नौ वर्षीय बेटी और दो छोटे बेटों को रोता बिलखता छोड़ गया। घटना के बाद परिवार और मोहल्ले में शोक व्याप्त है। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया कि इस संबंध में परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन

----
कई मोहल्लों में बंदरों से परेशान लोग

शहर के कई मोहल्लों में बंदरों की संख्या बढ़ रही है। घर की छतों पर बड़ी संख्या में बंदरों के एक साथ पहुंचने से लोगों में डर का माहौल बना रहता है। ऐसे में लोग अपने घरों में कैद होने का मजबूर हैं। इतना ही नहीं, छतों पर रखे सामान को नुकसान पहुंचाने के साथ ही बंदर कपड़े, खाद्य सामग्री और अन्य सामान भी उठा ले जाते हैं। कई बार घरों के दरवाजे या खिड़कियां खुली होने पर बंदर अंदर घुस जाते हैं। उन्हें भगाने की कोशिश में लोगों पर हमला करने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बंदराें के खौफ सेे लोगों ने घर के बाहर लगवाया जाल
शहर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों का आंतक है। बंदरों के झुंड छतों और बालकनी में पहुंचकर घरों के अंदर घुसने का प्रयास करते हैं। इससे परेशान लोगों ने खिड़कियों और बालकनी के आसपास जाल लगवा लिए हैं, ताकि बंदर घर में प्रवेश न कर सकें। शहर के कई मोहल्लों में सुबह और शाम बंदरों के झुंड घूमते दिखाई देते हैं। घरों की छतों पर पहुंचकर बंदर कपड़े, गमले और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाते हैं।
----
क्या बोले शहरवासी

बंदरों ने फ्रिज खोलकर निकाला सामान, फ्रिज गिरने से हुआ नुकसान: रीना
गृहिणी रीना ने बताया कि एक साथ 15 से 20 बंदर घर में घुस आते हैं और अंदर रखा सामान खराब कर देते हैं। कुछ दिन पहले बंदरों ने घर में रखा फ्रिज खोलकर सामान निकालने की कोशिश की। इस दौरान फ्रिज नीचे गिर गया और उन्हें काफी नुकसान हुआ। आए दिन बंदरों का झुंड घर में घुसकर परेशान करता है।
----
बंदरों के आंतक से घर के आंगन में जाने से लगता है डर: श्याम चौधरी
महिला श्याम चौधरी का कहना है कि मोहल्ले में बंदरों के आतंक से परेशान हैं। बंदरों का झुंड घरों में घुसकर फुलवारी को नुकसान पहुंचाने के साथ ही अन्य सामान तोड़ देता है। बंदरों के डर से वह अपने घर के आंगन में जाने से भी कतराने लगे हैं।
----
नांगलसोती के गांव बरकातपुर में 25 अगस्त 2025 को देर शाम बंदरों को भगाने गए 84 वर्षीय नरदेव सिंह की छत से गिरकर मौत हो गई थी। मकान की छत पर बंदर उत्पात मचाते हुए पानी के टैंक को नुकसान पहुंचा रहे थे। नरदेव सिंह बंदरों को भगाने के लिए छत पर चढ़े, तो बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में छत से गिर गए थे।
--
क्षेत्र के गांव कूकड़ा इस्लामपुर में सात जुलाई 2024 को 35 वर्षीय गीता बारिश आने पर मकान की छत पर सूखे कपड़े उतारने गई थी। इस दौरान ने बंदरों के हमले में वह मकान की छत से नीचे गिर गई थी। बाद में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर किया जाएगा। नगरपालिका क्षेत्र में एंजेंसी के माध्यम से बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। ....रामपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed