फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mahatma Gandhi came to the land of Bijnor in 1915

1915 में बिजनौर की भूमि पर आए थे महात्मा गांधी

Sun, 02 Oct 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi came to the land of Bijnor in 1915
1915 में बिजनौर की भूमि पर आए थे महात्मा गांधी
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। महात्मा गांधी द्वारा दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरुद्ध छेड़े गए आंदोलन में बिजनौर की भूमि से आर्थिक सहायता प्राप्त हुई थी। महात्मा गांधी सन 1915 में दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद बिजनौर की भूमि पर आए थे।
जनपद के इतिहास के जानकार ग्राम फीना निवासी हेमंत कुमार बताते हैं कि महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरुद्ध आंदोलन खड़ा कर दिया था। आंदोलन चलाने के लिए उन्हें धन की भी आवश्यकता रहती थी। ऐसे में गोपाल कृष्ण गोखले ने कई स्थानों पर गांधीजी के लिए आर्थिक सहयोग का आह्वान किया था। तत्कालीन समय में बिजनौर की भूमि पर स्थापित गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय के ब्रह्मचारियों तथा छात्रों ने गाँधी जी के लिए अपने घी और दूध की खपत को कम करके पैसे बचाए। इसके अतिरिक्त गंगा पर बन रहे एक बांध पर इन लोगों ने मजदूरी की और उससे प्राप्त 1500 रुपये की धनराशि गांधी जी को भेजी थी। इसके लिए गांधी जी ने गुरुकुल कांगड़ी के शिक्षकों तथा छात्रों का पत्र लिखकर आभार व्यक्त किया था।
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी में हुआ था महात्मा गांधी का सम्मान
जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डा. सुशील त्यागी बताते हैं कि महात्मा गांधी फिनिक्स जैसा एक आश्रम भारत में भी खोलना चाहते थे। उनके साथ कुछ छात्र दक्षिण अफ्रीका से भी आए थे। उन्हें ठहराने की व्यवस्था के लिए महात्मा गांधी ने दीनबंधु एंड्रयूज से कहा था। दीनबंधु एंड्रयूज के परामर्श पर महात्मा गांधी काफी बच्चों को लेकर गुरुकुल कांगड़ी पहुंचे थे, जो कई महीनों तक गुरुकुल कांगड़ी में ही रहे थे। 8 अप्रैल 1915 को गुरुकुल कांगड़ी में महात्मा गांधी का सम्मान किया गया था। उसी सम्मान समारोह में गांधी जी को स्वामी श्रद्धानंद ने महात्मा कहकर संबोधित किया था। महात्मा गांधी तीन बार गुरुकुल कांगड़ी में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed