{"_id":"60c8f29b8ebc3ef97d6a9b76","slug":"mafia-took-down-200-trees-of-poplar-nazibabad-news-mrt542911250","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉपलर के 200 पेड़ काट ले गए माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉपलर के 200 पेड़ काट ले गए माफिया
विज्ञापन
पॉपलर के 200 पेड़ काट ले गए माफिया
नजीबाबाद। लकड़ी माफिया कनकपुर कला नदी क्षेत्र से रातों रात ग्राम समाज की भूमि में खड़े पॉपलर के 200 पेड़ काट ले गए। एसडीएम परमानंद झा के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल प्रेमप्रताप ने छह लकड़ी माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम पंचायत कनकपुर कला में रातों-रात लकड़ी माफिया ने नदी-नाला क्षेत्र में लगे पांच वर्ष पुराने पॉपलर के पेड़ काट लिए। एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे नायब तहसीलदार राजीव कुमार यादव, क्षेत्रीय लेखपाल प्रेम प्रताप ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। कनकपुर कला नदी क्षेत्र के गाटा संख्या 295 के रकबा 0.380 हेक्टेयर में खड़े 200 पॉपलर के पेड़ गायब मिले। एसडीएम परमानंद झा ने लकड़ी ग्राम समाज की नदी-नाला क्षेत्र में दर्ज भूमि से पॉपलर के पेड़ काटने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय लेखपाल प्रेम प्रताप ने पॉपलर के पेड़ों के अवैध कटान के मुख्य आरोपी मामराज, प्रदीप कुमार, जरीफ, इरफान, फैमू, तौकीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रशासन की कार्रवाई की सूचना मिलते ही कनकपुर कला निवासी आरोपी फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।