फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Machine ordered from Lucknow to test the strength of Bijnor Barrage

Bijnor News: बिजनौर बैराज की मजबूती परखने के लिए लखनऊ से मंगवाई मशीन

Wed, 13 Aug 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 13 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Machine ordered from Lucknow to test the strength of Bijnor Barrage
बिजनौर बैराज पुल की जांच करेगी यह मशीन। स्रोत विभाग
बिजनौर। गंगा बैराज के पुल की मजबूती परखने के लिए लखनऊ से मोबाइल ब्रिज इंस्पेक्शन यूनिट (एमबीआईयू) बिजनौर पहुंच चुकी है। यह मशीन पुल की मजबूती को परखेगी। इस मशीन के जरिए अब एक स्लैब नहीं बल्कि पूरे पुल की क्षमता को मापा जाएगा। यह भी देखने का प्रयास रहेगा कि पुल में कहां कहां खराबी है। इस जांच के बाद ही तय हो पाएगा कि मरम्मत में कितना समय लगेगा और कब से भारी वाहनों के लिए पुल को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम तक लखनऊ से एमबीआईयू मशीन लेकर दस तकनीकी एक्सपर्ट का दल बिजनौर पहुंचा। इस मशीन के जरिए बृहस्पतिवार को पुल की भार झेलने की झमता को परखा जाएगा। उधर नेशनल हाईवे के ज्वाइंट डायरेक्टर और ब्रिज एक्सपर्ट एके श्रीवास्वत भी आज अपने दल के साथ बैराज पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

उनकी देखरेख में ही मशीन से पूरे पुल का एक्सरे किया जाना है। मशीन से जांच कराते हुए यह पता लगाया जाएगा कि पुल में कहां कहां खराबी है। पुल की भार क्षमता क्या है और कहां कहां मरम्मत की जानी है। इस मशीन से जांच करने के बाद रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान और आईआईटी दिल्ली को भेजी जाएगी। इसके बाद इन दोनों संस्थानों के ब्रिज एक्सपर्ट परख करेंगे। जोकि इसके बाद ही बिजनौर बैराज पहुंचकर जांच भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में ही खराब मिले हैं तीन बेयरिंग
नेशनल हाईवे की प्राथमिक जांच में ही पुल के तीन बेयरिंग खराब मिले हैं जोकि जंग और कीचड़ से जाम हो गए। बेयरिंग के कंक्रीट से बने आधार (पेडस्टल) में डायाफ्राम में भी दरार है। जिसके बारे में आईआईटी रुड़की के ब्रिज एक्सपर्ट को फोटो और वीडियो भेजकर अवगत कराया जा चुका है।

खराबी के चलते हिल रहा पुल का स्लैब
बैराज के गेट नंबर 20-21 के बीच स्लैब भारी वाहनों के आवागमन के चलते सामान्य से ज्यादा हिल रहा था। यह देखकर नेशनल हाईवे ने पुल से वाहनों का आवागमन बंद करा रखा है। उधर मंगलवार को नेशनल हाईवे की टीम ने प्राथमिक जांच की तो तीन बेयरिंग खराब मिले हैं जोकि जंग लगने की वजह से जाम हो गए। इसके साथ ही इनके दो पेडस्टल में भी दरार मिली थी। साथ ही डायाफार्म में भी दरार मिली थी।

------
एनएचआई के अफसरों से बात हुई है। बैराज पुल की जांच के लिए मशीने मंगवाई जा रही हैं। अब बृहस्पतिवार को विशेषज्ञों की टीम के आने की उम्मीद है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि पुल कितने दिन में ठीक होगा और उससे यातायात कब से शुरू किया जा सकता है। -जसजीत कौर, डीएम बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed