फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lok Sabha Election 2024 Satta Ka Sangram Chunavi Rath Coverage in Bijnor with students

सत्ता का संग्राम: अमर उजाला ने बिजनौर में टटोली युवाओं की नब्ज, मतदाताओं ने खुलकर रखे मुद्दे

Sat, 30 Mar 2024 09:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Mar 2024 09:12 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं की नब्ज टटोल रहा है। अमर उजाला की टीम शनिवार सुबह बिजनौर पहुंची। इस दौरान युवाओं ने अमर उजाला के कैमरे पर खुलकर अपनी बातें रखीं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Satta Ka Sangram Chunavi Rath Coverage in Bijnor with students
बिजनौर में चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर युवाओं में चर्चा शुरू हो गई है। युवा चुनाव में अपने मुद्दों को लेकर वोट करने की बात कर रहे हैं। लाइब्रेरी से लेकर गली, मोहल्लों तक में युवा के बीच सस्ती शिक्षा, रोजगार, वन नेशन वन एजुकेशन के मुद्दों चर्चा की गई। आज सुबह बिजनौर में टीम ने युवाओं से चार्य पर चर्चा की।
विज्ञापन


सत्ता संग्राम की टीम ने लोगों के बीच पहुंचकर मुद्दे जाने। लोगों ने भी खुलकर अपनी राय रखी। किसी ने विकास तो किसी ने राष्ट्र को मुद्दा बताया। वहीं कुछ सुरक्षा, रोजगार, और महंगाई को इस चुनाव में बड़ा मुद्दा मान रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की ओर सोचे सरकार
युवा मतदाता रिहान ने कहा कि किसानों की तरफ भी सरकार को सोचना चाहिए। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसान को गन्ना भुगतान के लिए धरना देना पड़ रहा है। अपने ही भुगतान के लिए किसानों को मिलों के बाहर प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। समय पर भुगतान होना चाहिए।

महिलाएं सुरक्षित, विकास भी हुआ
अन्य युवा मतदाता ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर बेहतर हुआ है। महिलाएं सुरक्षित हैं। आज किसानों के मोटर चोरी नहीं होते हैं। काफी सुधार हुआ है।

महंगाई कम हो, रोजगार के अवसर बढ़ें
सरकार कोई भी आए लेकिन युवाओं को कारोबार मिले। कितने पढ़े-लिखे लड़के बेरोजगार घूम रहे हैं। महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ रही है। साधारण आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। यदि बेरोजगारी बढ़ेगी तो यह और भी मुश्किल होता जाएगा। इसलिए सरकार को रोजगार के संसाधन बढ़ाने चाहिए।

मतदान के लिए लोगों को करेंगे जागरुक
अन्य युवा मतदाता ने कहा कि वह रोजगार, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था, वन नेशन वन एजुकेशन, सस्ती शिक्षा के मुद्दे को लेकर मतदान करेंगे। क्योंकि अगर देश का युवा शिक्षित होगा तो देश तरक्की करेगा। वह मतदान करने के लिए लोगों को भी जागरुक करेंगे।

अमर उजाला की टीम से बात करते हुए मोहम्मद अब्दुल्ला ने बताया कि विकास बड़ा मुद्दा है। जो विकास की बात करेगा वोट उसे ही जाएंगे। वही मोहम्मद परवेज ने कहा के विकास होना चाहिए। उन्हें ठीक करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय तो सब आते हैं लेकिन उसके बाद कोई नेता मिलने तक नहीं आता। युवाओं को रोजगार की जरूरत है। ओमवीर राणा ने कहा कि यह देश का चुनाव है। इसमें लोकल मुद्दे मायने नहीं रखते। राष्ट्र के नाम वोट देंगे। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया राष्ट्रीय मुद्दों के अलावा के जाति-बिरादरी चुनाव में हावी रहती है।

दुष्यंत कुमार ने अमर उजाला की टीम से बात करते हुए कहा पहले मुद्दे स्थानीय भी होते थे लेकिन अब देश के मुद्दे महत्वपूर्ण है। जो पार्टी राष्ट्र का गौरव बढ़ाएगी, वोट उसी को जाएगा। इस दौरान कृष गर्ग ने कहा हमारे देश में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की बहुत जरूरत है। खिलाड़ी उपेक्षित रहे थे। हालांकि अब खिलाड़ियों का मन बड़ा है और खिलाड़ी भी देश का मान मेडल लाकर बढ़ा रहे हैं। यह भी चुनाव में मुद्दा रहेगा।

मोहम्मद इमरान ने कहा बिजनौर में किसान सबसे ज्यादा है। उन की भी बात करनी चाहिए। बिजनौर में गन्ना भाव, बकाया भुगतान भी मुद्दा रहेगा। किसानों को अपना गन्ना भुगतान लेने के लिए धरना देना पड़ा। इस बार ऐसे नेता को चुनेंगे जो किसानों की सुनेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed