फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   License gun of mother-in-law used in double murder

पुलिस को शक अनुज ने साले व फुफेरे भाई के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को दिया अंजाम

Thu, 13 May 2021 10:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
License gun of mother-in-law used in double murder
दोहरे हत्याकांड में इस्तेमाल की सास की लाइसेंसी बंदूक
विज्ञापन

बिजनौर। गांव धौकलपुर में हुए दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनुज पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस अनुज की तलाश में है। पुलिस को शक है कि अनुज ने अपने साले व फुफेरे भाई के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। हत्या में अनुज ने अपनी सास की लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल किया है। अनुज के साथ उसकी पत्नी, साले व फुफेरा भाई भी फरार हैं। ये सब कहीं एक जगह ही छिपे हैं। पुलिस ने उनके कई रिश्तेदारों को हिरासत में ले रखा है। पुलिस को यह भी शक है कि अनुज, आदित्य की तरह बड़ा गैंग बनाकर अपराध जगत में उतरना चाहता है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव धौकलपुर में रविवार को शिक्षक धीर सिंह व उसके भतीजे अंकुर की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। कार में सवार हत्यारोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। ट्रैक्टर में सवार धीर सिंह के पिता महाराज सिंह को हत्यारोपियों ने कुछ नहीं किया था। 15 अगस्त 2015 को हुई गांव के अमन सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। महाराज सिंह की ओर से गांव के ही अमन सिंह के बेटे नितिन, कृष्णा कुमार, अनुज, गांव रावणपुर निवासी ललित व सुमित व गांव कंभौर निवासी देवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

एसपी ने सभी हत्यारोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस मुख्य आरोपी अनुज की तलाश में जुटी है। अनुज पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का है। अनुज की शादी स्योहारा थाना के गांव रानानंगला निवासी राजेश की बेटी के साथ हुई है। राजेश व उसके भाई मुकेश की जिले के कुख्यात अपराधी आदित्य ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अनुज की सास संतोष को सुरक्षा के लिए बंदूक का लाइसेंस दिया गया है। पुलिस के मुताबिक यह बंदूक अनुज का साला सुमित कुमार अपने पास रखता है। पुलिस को शक है कि धीर सिंह व उसके भतीजे अंकुुर की हत्या में उसके साले समेत हल्दौर थाने के गांव बिसाठ निवासी फुफेरा भाई प्रभात व अन्य लोग भी थे। अनुज के पकड़े जाने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस के मुताबिक दोनों की हत्या करने के बाद अनुज ने फरार होने की भी पूरी तैयारी कर ली थी। हत्या के बाद अनुज ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर कॉल की तो वह बैग लगाकर तैयार थी। उसे अपने साथ लेकर अनुज फरार हो गया। पुलिस मान रही है कि बाकी नामजद आरोपियों की भी हत्या में बड़ी भूमिका रही है। हत्या के दौरान हत्यारोपियों के पास दो बंदूक थीं। दूसरी बंदूक किसकी थी पुलिस यह पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दी पकड़े जाएंगे आरोपी
एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह के मुताबिक पुलिस की कई टीम आरोपियों को दबोचने के लिए लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपी दबोच लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed