फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Letter submitted to the chairman of the OBC Reservation Commission

नगीना: ओबीसी आरक्षण आयोग के अध्यक्ष को सौंपा पत्र

Wed, 01 Feb 2023 08:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 01 Feb 2023 08:02 PM IST
विज्ञापन
Letter submitted to the chairman of the OBC Reservation Commission
नगीना। सना ग्रुप के चेयरमैन सरफराज अंसारी ने उत्तर प्रदेश ओबीसी आरक्षण आयोग के अध्यक्ष को एक पत्र देकर नगीना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की सीट अन्य पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने कि मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश के ओबीसी आरक्षण आयोग के अध्यक्ष को दिए गए पत्र में सरफराज अंसारी ने कहा कि नगीना नगर पालिका अध्यक्ष पद काफी लंबे समय से अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आरक्षित नहीं हुआ। कहा गया कि 1989 में हुए नगर निकाय चुनाव में नगीना नगर पालिका अध्यक्ष पद अनारक्षित था। सन 1995 में सामान्य महिला सन 2000 में ओबीसी महिला, जबकि सन 2006 व 2012 में अनारक्षित तथा 2017 में सामान्य महिला हेतु आरक्षित रही। कहा गया कि आरक्षण के चक्र अनुसार नगर पालिका नगीना अध्यक्ष पद इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आरक्षित किया जाना चाहिए क्योंकि नगर पालिका क्षेत्र में करीब 70 प्रतिशत जनसंख्या अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की है। पत्र के माध्यम से नगीना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आरक्षित किए जाने की मांग की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed