फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lesson of traffic rules taught from promotional vehicle

Bijnor News: प्रचार वाहन से पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

Tue, 18 Jul 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 18 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Lesson of traffic rules taught from promotional vehicle
- डीएम ने प्रचार वाहन को हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन

-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 17 से 31 जुलाई तक संचालित प्रचार वाहन को कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंड़ी दिखाकर रवाना कर किया। साथ ही सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की एक साथ शपथ दिलाई।

डीएम ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा को उसकी मूल मंशा के अनुरूप सफलतापूर्वक संचालित करने के निर्देश दिए। एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत मुख्य क्षेत्रों में प्रचार वाहनों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा। आरजेपी आर्य इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य गयूर आसिफ ने सड़क सुरक्षा के संबंध में सभी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु वत्स, डीओसी स्काउट चंद्रहास सिंह, एसपी गंगवार, बालेश कुमार, नरेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, सुधीर राजपूत, सुभाष बाबू, मनोज कुमार यादव, तेजपाल सिंह, अतुल कुमार रस्तोगी, डॉ. सुनील कुमार, भूपेंद्र पाल सिंह, जितेंद्र कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed