फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kirti Stambh will be built in memory of freedom fighters in village Fina

स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बनेगा कीर्ति स्तंभ

Sun, 20 Sep 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kirti Stambh will be built in memory of freedom fighters in village Fina
नूरपुर क्षेत्र के ग्राम फीना में कीर्ति स्तंभ निर्माण के लिए भूमि पूजन कराते विधायक कमलेश सैनी व - फोटो : BIJNOR
स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बनेगा कीर्ति स्तंभ
विज्ञापन

नूरपुर। ग्राम फीना के ग्रामवासियों ने अपने गांव का विकास करने और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए एक ग्राम कल्याण समिति का गठन किया गया है। यह समिति अब स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले सेनानियों की स्मृतियों को सहेजने के लिए गांव में एक कीर्ति स्तंभ का निर्माण करा रही है। रविवार को स्तंभ निर्माण के लिए भूमि पूजन कर नींव की ईंट रखी गई।
1942 में 16 अगस्त को नूरपुर थाने पर झंडा फहराने के दौरान पुलिस की गोली से रिक्खी सिंह और परवीन सिंह शहीद हो गए थे। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में फीना के निवासियों ने भाग लिया था। सरकार ने विद्रोह दबाने के लिए 80 सैनिक गांव में भेजे थे। जनपद के चार सेनानियों ने सरकार को लिखकर कहा था की वह अंग्रेज सरकार को सरकार नहीं मानते। इसमें से गांव फीना निवासी क्षेत्रपाल सिंह, भारत सिंह व महाराज सिंह जीत थे। 16 अगस्त 1942 को हुए कांड के बाद अनेक सेनानी जंगलों में छिप गए थे। उनमें से दो का बुखार होने से निधन हो गया था। यह दोनों गुमनाम ही रह गए। बाद में कई घर की कुर्की हुई। गांव के इन महान सेनानियों की स्मृति को सहेजने के लिए फीना ग्राम कल्याण समिति के सौजन्य से फीना-चांदपुर मार्ग पर पुलिस चौकी के पास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कीर्ति स्तंभ का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। कीर्ति स्तंभ के निर्माण के साथ ही बच्चों के लिए खेल कूद व्यायाम एवं योग की सुविधाएं भी यहां विकसित की जाएंगी। भूमि पूजन में चांदपुर विधायक कमलेश सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी, समाजसेवी रुमाल सिंह, मनोज कुमार राजपूत, शमशेर सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान भूदेव सिंह राठौड़, ग्राम कल्याण समिति के अध्यक्ष दबिश पाल सिंह, डॉ. हरीश कुमार, अशोक कुमार शास्त्री आदि मौजूद थे। फीना में बनी ग्राम कल्याण समिति एक उदाहरण है। समिति ग्रामवासियों के अंशदान से गांव में विकास के साथ ही युवाओं को अपने गांव के इतिहास और संस्कृति से परिचित कराने का काम कर रही है। समिति में ऐसे कई व्यक्ति जुड़े हैं जो नौकरी और व्यवसाय के सिलसिले में वर्षों से बाहर रहते हैं। वह भी गांव के लिए कुछ करने का संकल्प लिए हैं। कुछ दिन पहले नोएडा में रहने वाले फीना के एक व्यवसायी ने गांव में अपने खर्चे पर आधुनिक सामुदायिक शौचालय और शुद्ध पेयजल के लिए प्याऊ का निर्माण कराकर ग्रामवासियों को समर्पित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed