फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Keep watch over the safety of kawandis: DM

कांवड़ियों की सुरक्षा पर रखें निगरानी : डीएम

Wed, 12 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Keep watch over the safety of kawandis: DM
बिजनौर कलक्ट्रेट में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते डीएम रम - फोटो : BIJNOR
कांवड़ियों की सुरक्षा पर रखें निगरानी : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी कांवड़िये को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। कांवड़ियों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए।

कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि मुख्य खाद्य निरीक्षक को ढ़ाबों पर रेट लिस्ट लगवाने व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए। एआरएम रोडवेज को बसों की गति सीमा पर नियंत्रण रखने व अतिरिक्त बसों की सूची एडीएम प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा गया। लोनिवि के अफसरों को सड़कों की मरम्मत कराने व गड्ढ़ों को भरवाने के निर्देश दिए। कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस, एंबुलेंस व चिकित्सा विभाग की टीम तैनात रहेंगी। वन विभाग के अफसरों को सड़कों पर फैली पेड़ों की डालियों की छटाई करने व जंगली जानवरों से सुरक्षा कराने को भ्रमण करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी कांवड़ यात्रा वाले मार्गों पर बल्ब लगाने को कहा। नगर पालिका के अफसरों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने व खुले में मीट की बिक्री बंद कराने को कहा गया। बैठक में एसपी संजीव त्यागी, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed