फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Karva Chauth: Market buzzing, crowd of buyers increased

करवाचौथ: गुलजार हुआ बाजार, बढ़ी खरीदारों की भीड़

Fri, 27 Oct 2023 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Karva Chauth: Market buzzing, crowd of buyers increased
-बाजार में बढ़ी अनारकली शूट, सिरोस्की डिजाइन साड़ी की मांग
विज्ञापन

- सुहागिनें बाजार में दुकानों पर खरीदारी करने पहुंच रहीं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। एक नवंबर को करवाचौथ मनाया जाएगा। इसे लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। सुहागिन महिलाएं बाजार में खरीदारी करने पहुंच रही हैं। अनारकली शूट, सिरोस्की डिजाइन वाली साड़ी की ज्यादा मांग बढ़ी है।

शहर के सदर बाजार में दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। खरीदारी बढ़ने से दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी है। कपड़ों की दुकानों से लेकर सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ है। महिलाओं में सबसे ज्यादा क्रेज चूड़ियाें की खरीदारी का है। इसके अलावा इस बार महिलाएं सिल्क साड़ी, सिफोन कपड़ा, कांजीवरन साड़ी, अफगानी सलवार, कुर्ता धोती की अधिक मांग कर रही हैं।
विज्ञापन


व्यापारी बोले, करवाचौथ पर इस बार अच्छा रहेगा व्यापार

कपड़ा व्यापारी देवेश अग्रवाल का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार बाजार अच्छा है। अच्छी संख्या में महिलाएं साड़ियों की खरीदारी करने पहुंच रही हैं। करवाचौथ तक साड़ियों की खूब खरीदारी होगी। कपड़ा व्यापारी शोभित अग्रवाल ने बताया कि महिलाएं अनारकली शूट, अफगानी सलवार, कुर्ता धोती की ज्यादा मांग कर रही हैं। इस बार व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन





करवाचौथ को लेकर बाजार में पूरी तैयारियां
सौंदर्य प्रसाधन व्यापारी मशरूर अहमद ने कहा कि करवाचौथ को लेकर बाजार में पूरी तैयारी है। महिलाएं भी खरीदारी करने पहुंच रही हैं। मेहंदी, चूड़ी सहित अन्य सामान की काफी बिक्री हो रही है। दीपावली तक इस बार बाजार गुलजार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed