{"_id":"64b047d69f462bb57e081074","slug":"kanwaris-vehicle-stuck-in-kotwalis-report-for-four-hours-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-2086-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चार घंटे कोटवाली के रपटे में फंसा रहा कांवड़ियों का वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चार घंटे कोटवाली के रपटे में फंसा रहा कांवड़ियों का वाहन
विज्ञापन
भागूवाला के कोटावाली नदी रपटे पर फंसा कांवड़ियों का वाहन।
- भागूवाला में नदी का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा कृषि भूमि का हुआ कटान
फोटो-13एनजेडबी06ए, 06बी, 06सी
भागूवाला (बिजनौर)। कोटावाली नदी रपटे में करीब चार घंटे कांवड़ियों का वाहन फंसा रहा। नदी का जलस्तर बढ़ता देख पुलिस ने शिवभक्तों सकुशल बाहर निकाला। नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में सैकड़ों बीघा कृषि भूमि का कटान हो चुका है।
बारिश के कारण कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे कोटावाली नदी रपटे से हरिद्वार के लिए कांवड़ियों का वाहन गुजर रहा था, लेकिन रपटे के बीच में जाकर वाहन फंस गया। नदी रपटे पर करीब चार घंटे शिवभक्तों का वाहन फंसा रहा। नदी का जलस्तर बढ़ता देख पुलिस ने शिवभक्तों को डीसीएम से सकुशल बाहर निकाला। पुलिस ने करीब 10 बजे जेसीबी के माध्यम से कांवड़ियों के वाहन को भी जलभराव के बीच से निकाला। जलस्तर बढ़ने के दौरान कोटावाली नदी रपटे पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। नदी का जलस्तर कम नहीं होने पर घंटों जाम में फंसे कांवड़ियों के वाहनों का आवागमन नदी पुल से कराया गया।
एसपी नीरज जादौन, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन, एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने रपटे का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को रपटे के दोनों ओर तैनात रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
घरों में कैद हो गए पीतमगढ़ के लोग
भागूवाला। बारिश में कोटावाली और कठियारी नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव पीतमगढ़ के लोग घरों में कैद हो गए। दरअसल, गांव पीतमगढ़ रिजर्व फॉरेस्ट में कोटावाली और कठियारी नदी के बीच बसा हुआ है। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने पर गांव की करीब 1500 की आबादी को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण वर्षों से कठियारी नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।