{"_id":"6495d2ce1663e64e4c0443dc","slug":"joint-team-of-up-uttarakhand-launched-the-campaign-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-5674-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: यूपी-उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: यूपी-उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान
Fri, 23 Jun 2023 10:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
रेहड़ क्षेत्र में ग्रामीणों को जागरूक करती वन विभाग और पुलिस की टीम।
- वन अफसर रात को 2 बजे से 3.30 बजे तक पेट्रोलिंग करते रहे
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़/रेहड़। लगातार गुलदार के हमलो में हुई मौत के बाद क्षेत्र में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। घटना के बाद वन अफसर रात को 2 बजे से 3.30 बजे तक पेट्रोलिंग करते रहे। वन संरक्षक रमेश चंद्र की ओर से उत्तराखंड के क्षेत्रीय निदेशक से वार्ता कर उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश वन विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई। यूपी उत्तराखंड की सीमा पर संयुक्त गश्त की गई।
रेहड़ क्षेत्र के गांव बादशाहपुर-मछमार के पास नगीना रेंज में गुलदार ने हौज में नहाते समय एक 10 वर्षीय बालक अभिजोत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह पर हमला कर मार डाला था। मौके पर भारी जनाक्रोश को देखते हुए अफजलगढ़, रेहड़ व शेरकोट थानों की पुलिस, डीएफओ अरुण कुमार सिंह, एसडीओ ज्ञान सिंह, एसडीओ अंशुमान मित्तल के नेतृत्व में रेंज अधिकारी नगीना प्रदीप शर्मा वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिवार को मुआवजे का आश्वासन दिया और घटना की सूचना प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव को दी।
रात्रि में ही मुख्य वन संरक्षक बरेली जोन विजय सिंह तथा वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय निदेशक मुरादाबाद क्षेत्र रमेश चंद्र भी मौके पर पहुंचे तथा गुलदार हमले में मृत बालक के परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की गई तथा उन्हें तत्काल सहायता के रूप में 10 हजार रुपये की राशि भेंट की।