फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Issue of payment of dues of Chhaya Bilai Mill in Panchayat

Bijnor News: पंचायत में छाया बिलाई मिल के बकाया भुगतान का मुद्दा

Fri, 15 Sep 2023 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Issue of payment of dues of Chhaya Bilai Mill in Panchayat
-जिले से सात हजार किसान करेंगे लखनऊ को कूच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन की तहसील स्तरीय पंचायत हुई। पंचायत में बिलाई चीनी मिल के बकाया गन्ना भुगतान दिलाने, बाढ़ से बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने समेत विभिन्न समस्याओं को जोरशोर से उठाया गया। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह ने कहा कि जिले से सात हजार किसान लखनऊ को कूच करेंगे।
सदर तहसील के प्रांगण में हुई पंचायत में जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह ने लखनऊ महा पंचायत की सफलता को पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंंक रखी है। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री रामअवतार सिंह ने कहा कि गुलदार के हमले से किसानों में भय का माहौल व्याप्त है। जनपद मुक्त गुलदार की मांग। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार सिंह ने किसानों की समस्याओं को उठाया। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विजय चौधरी ने कहा कि बिजनौर से मंडावर के बीच मालन नदी पर नया पुल बना है। पुराने पुल की वजह से पानी संचालन बाधित होकर किसानों के खेतों में फैल जाता है। पुराने पुल को हटवाया जाए। अंकुर चौधरी ने कहा कि लंबित दाखिल खारिज अति शीघ्र कराया जाएं। जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह ने एसडीएम के सम्मुख समस्याएं रखी और तुरंत निस्तारण कराने को कहा।
विज्ञापन

कमल सिंह की अध्यक्षता में पंचायत में संदीप त्यागी, संदीप राठी, मुकुल चौधरी, महावीर सिंह, मुनेंद्र काकरान, पंकज शेरावत, लवकेश कुमार, नेपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, संजीव कुमार आदि ने विचार व्यक्त किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed