फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Introduction to scientific thinking through model

Bijnor News: मॉडल के जरिये वैज्ञानिक सोच का दिया परिचय

Wed, 14 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Introduction to scientific thinking through model
मॉडल के जरिये वैज्ञानिक सोच का दिया परिचय
विज्ञापन

बिजनौर। शासन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में लगा है। नई शिक्षा नीति के तहत ‘करो और सीखो’ को अमली जामा पहना रहा है। इसी क्रम में समग्र शिक्षा के अंतर्गत यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। उद्घाटन सीडीओ पूर्ण बोरा ने किया। विद्यार्थियों के प्रयास को सराहा।
प्रदर्शनी राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज बिजनौर में 13 दिसंबर को शुरू हुई। शाम तक विद्यालयों का आने का सिलसिला रहा। 14 दिसंबर को मॉडलों का प्रदर्शन हुआ। मॉडल तैयार करने के विषय शासन से तय था। जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बाल वैज्ञानिकों द्वारा स्थिर व क्रियाकारी मॉडल प्रदर्शित किए गए। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा व कॉलेज प्रबंध समिति की सदस्य स्वाति वीरा ने अवलोकन किया। बाल वैज्ञानिकों से तैयार मॉडल के बारे में बिंदुवार जानकारी ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों के अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न होता है। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों से मॉडल को लेकर प्रश्न भी किए। बच्चों की हाजिरजवाबी से प्रसन्न हुए। कालेज के प्रधानाचार्य व प्रदर्शनी के संयोजक कैप्टन विशाल लाल ने बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत इस प्रदर्शनी में माध्यमिक विद्यालय के शासकीय, अशासकीय और वित्तविहीन विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया है। प्रदर्शनी को सफल बनाने में उप प्रधानाचार्य गयूर आसिफ, विधु शेखर, अतुल रस्तोगी ,सत्य प्रकाश गंगवार सुनील बाबू, रश्मि चौहान, अनस अंसारी, विनीत चौहान, प्रदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह, चंद्रहास सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वोत्तम मॉडल का चयन आज
जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु वक्त ने बताया कि इस प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मॉडल का चयन 15 दिसंबर अर्थात आज होगा। प्रदर्शनी के सर्वश्रेष्ठ मॉडल वाले बाल वैज्ञानिक 17 दिसंबर को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed