{"_id":"63ffa4cc8e45106b560d1cf9","slug":"incentive-will-be-given-for-running-300-kilometer-bus-bijnor-news-c-14-1-138113-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - 300 किलोमीटर बस दौड़ाने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - 300 किलोमीटर बस दौड़ाने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
Thu, 02 Mar 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
- होली पर शुरू हुई चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन राशि योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। होली का त्योहार आते ही परिवहन विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। होली के मौके पर चालक-परिचालकों को लुभाने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। होली के मौके पर 10 दिन तक रोजाना 300 किलोमीटर बस दौड़ाने पर चालक-परिचालकों को चार हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे।
त्योहारों के मौके पर सवारियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग सभी रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा देता है। क्योंकि त्योहारों में यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है। इसके अलावा चालक-परिचालक अधिक बस सेवा दें, इसके लिए प्रोत्साहन राशि योजना भी चलाई जाती है। होली आते ही योजना शुरू कर दी गई है। यह योजना तीन मार्च से 12 मार्च तक चालू रहेगी। संविदा चालक और परिचालकों को निर्धारित किलोमीटर से अधिक किलोमीटर पर बस चलाने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
10 दिनों तक रोजाना 300 किलोमीटर बस चलाने पर चार हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा नौ दिन तक बस चलाने पर 3150 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। नियमित तकनीकी कर्मचारी और आईटीआई संविदा कार्मिक को भी विभाग उनके काम के हिसाब से प्रोत्साहन राशि देगा।
विज्ञापन
-- -- - वर्जन
डिपो के सभी चालक-परिचालकों को होली के मौके पर अधिक बस चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे उनका भी फायदा होगा। ज्यादा बस चलाने पर उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। होली पर अपने घर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा-धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक