{"_id":"629660d9c7a13f3298698f60","slug":"illegal-arms-manufacturing-factory-caught-bijnor-news-mrt5909908111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी
अफजलगढ़। पुलिस एक अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से अधबने तमंचे सहित तमंचे बनाने का सामान बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मुरादाबाद व बिजनौर में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी नुरपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान उन्हें सूचना मिली कि आरिफ पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला इस्लामनगर नुरपुर निवासी भागीजोत चौराहे के पास बंद पड़े एक मुर्गी फार्म में तमंचे बनाने का कार्य कर रहा है। जो 8 से 10 माह से गांव मोहम्मदपुर राजौरी में रह रहा है और अवैध शस्त्र बनाकर बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने सोमवार को दबिश देकर आरिफ को मय शस्त्र बनाने के उपकरण के साथ धर दबोचा। उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, तीन 12 बोर के अधबने तमंचे, 20 तमंचे की लकड़ी की चाप, नौ 12 बोर तमंचे की नाल, दो 315 बोर तमंचे की नाल, इसके अलावा रेती, आरी ब्लेड, हथौड़ी तथा कटर सहित अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुरादाबाद सिविल लाइन, पाकवाड़ा तथा नुरपूर व अफजलगढ़ थाने में करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी व्यक्ति नुरपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। कोतवाल ने बताया की आरोपी को पूछताछ कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में कोतवाल मनोज कुमार सिंह के अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश शर्मा, आरक्षी राहुल, मार्शल तथा ओम सिंह आदि रहे।