फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If there is no focus on insurance, security, there will be movement

बीमा, सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया तो होगा आंदोलन

Wed, 28 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
If there is no focus on insurance, security, there will be movement
बीमा, सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

धामपुर। पालिका के ठेके के सफाई कर्मियों ने पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता के सामने अपनी मांग रखीं।
सफाई कर्मियों ने कहा कि पालिका की ओर से कोरोना महामारी के संकट में उनसे काम तो लिया जा रहा है। पर उनकी सुरक्षा व भविष्य पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कर्मियों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी और सफाई विभाग के निरीक्षक पर उनके हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि किसी सफाई कर्मी को कोरोना संक्रमण हो गया तो नगर की सफाई व्यवस्था ठप हो जाएगी। कर्मियों ने पालिकाध्यक्ष से उनका बीमा कराने की मांग उठाते हुए चेताया कि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो सफाई व्यवस्था को ठप कर प्रदर्शन होगा। न तो उनका पीएफ काटा जा रहा है। न ही बीमा कराया जा रहा है। पीपीई किट काम करने को जो उपलब्ध कराई गई है। वह घटिया है। मास्क बेकार है।

पालिकाध्यक्ष को चेताने के बाद सफाई कर्मी पालिका के ईओ के आवास पर गए है। कर्मियों ने ईओ को भी चेताया है कि दो दिन में उनकी समस्या का निदान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। उधर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि बोर्ड उनकी समस्या का निदान करने को तैयार है। पर अधिकारिक सपोर्ट नहीं मिल रहा है। अधिकारी सपोर्ट मिले तो समस्याओं का निदान संभव है। उधर सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह का कहना है कि ठेके के कर्मियों के लिए बीमा आदि का कोई प्रावधान नहीं है। फिर भी वे ईओ से वार्ता कर निदान का प्रयास करेंगे। मांग करने वालों में सफाई कर्मी दलीप सिंह, मनजीत सिंह, अमित कुमार, संजीव कुमार आशीष पंवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed