{"_id":"5e93415a8ebc3e6fa874a7b8","slug":"if-the-toughness-increased-then-the-crowd-decreased-on-the-streets-bijnor-news-mrt477492343","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती बढ़ी तो सड़कों पर कम हुई लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती बढ़ी तो सड़कों पर कम हुई लोगों की भीड़
विज्ञापन
बिजनौर। लॉकडाउन के 19वें दिन सड़कों पर लोगों की भीड़ कम नजर आई। सब्जी व फल मंडी स्थल पर बिक्री बंद किए जाने का प्रशासन की घोषणा का असर दिखाई दिया। जो लोग घरों से बेवजह बाहर निकले, कुछ वाहनों के पुलिस ने चालान काटे तो कुछ के वाहनों की हवा निकाल दी।
प्रदर्शनी मैदान में लगने वाली सब्जी व फल मंडी से सामान खरीदने के बहाने काफी लोग सुबह सड़कों पर आ जाते थे। सब्जी मंडी में भी सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने के आदेश का पालन नहीं हो रहा था। इसे देखते हुए प्रशासन ने प्रदर्शनी मैदान में फुटकर बिक्री पर रोक लगा दी थी। गली मोहल्लों में ठेलों से ही सब्जी बेचने के निर्देश दिए। रविवार को सड़कों पर लोगों की भीड़ बहुत कम दिखी। इसके अलावा रविवार को बैंक भी बंद होने से रुपये निकालने के लिए बैंकों के बाहर लगने वाली भीड़ भी गायब थी। दोपहर को कुछ लोगों ने बेवजह घर से बाहर निकलने की कोशिश की तो पुलिस ने उन लोगों के वाहनों के चालान काटे और वाहनों की हवा भी निकाली। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के अनुसार सब्जी व फल के ठेले हर गली, मोहल्ले में जा रहे हैं। अब कोई भी सब्जी, फल खरीदने के लिए प्रदर्शनी मैदान जाने की कोशिश न करे। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नगीना में लोगों का आना-जाना जारी
नगीना। प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी नगीना में लॉकडाउन पूरी तरह विफल होता नजर आ रहा है। नगर में सुबह सवेरे 6 बजे से 10 बजे तक हर मोहल्ले व बाजार में लोगों का आवागमन देखा जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान बेवजह सड़कों पर घूमने वाले बाइक सवारों का चालान काटे जाने के बावजूद लोगों के आवागमन पर कोई कमी नहीं हो रही है। थाना प्रभारी क्राइम विनय कुमार ने मंगलवार को भी 15 बाइक सवारों का ई-चालान काटा।