फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   How should the city be clean, the public representatives are not worried

कूड़ा निस्तारण प्लांट में जनप्रतिनिधि बने रोड़ा

Wed, 25 Nov 2020 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
How should the city be clean, the public representatives are not worried
कैसे हो शहर साफ, जनप्रतिनिधियों को ही फिक्र नहीं
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कूड़ा निस्तारण की समस्या विकराल है लेकिन जनप्रतिनिधियों को इसके लिए कोई फिक्र नहीं है। कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन लेना नगर पालिका की जिम्मेदारी तो है लेकिन लोगों के विरोध के चलते यह काम मुश्किल हो जाता है। इसमें जनप्रतिनिधियों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता है।
नगर पालिकाओं को कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन ढूंढ़ने को संघर्ष करना पड़ रहा है। कूड़ा निस्तारण के लिए जैसे ही किसी स्थान पर जमीन बाद में देखी जाती है और विरोध पहले शुरू हो जाता है। यही वजह है कि कूड़ा सड़क किनारे डालकर ही नगर पालिकाएं अपने कर्तत्य की इतिश्री कर रही हैं। नूरपुर में कूड़ा निस्तारण की जमीन मिलने के बाद वहां पर विरोध हो रहा है। पालिका के अफसर व चेयरमैन नागरिकों व गांव वालों को समझाने की कोशिश तो करते हैं लेकिन उनके ये प्रयास सफल नहीं होते हैं। विधायक व सांसदों को कूड़ा निस्तारण के मामलों में ज्यादा रुचि नहीं लगती, इसलिए वे इस पचड़े से दूर ही रहते हैं।
विज्ञापन

बिजनौर नगर पालिका के चेयरपर्सन रुखसाना परवीन का कहना है कि कूड़ा निस्तारण के लिए जगह मिल गई है। इसके लिए शासन से बजट मांगा गया है। बजट मिलने पर काम शुरू कर दिया जाएगा। पालिका का कूड़ा सड़क पर नहीं डाला जा रहा है। कूड़ा एक किराए की जमीन में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी का कहना है कि कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन दिलाने के लिए पूरे प्रयास कर रही हैं। बिजनौर नगर पालिका को जमीन मिल भी गई है। बाकी जगह प्रयास किए जा रहे हैं।
बसपा सांसद मलूक नागर का कहना है कि कूड़ा निस्तारण के लिए शासन से बात करेंगे। कोशिश होगी कि इसके लिए अलग से जगह मिले जहां कूड़ा डाला जा सके। मंत्री व अधिकारियों से बात करके दिल्ली व मुंबई की तर्ज पर संयंत्र लगवाएंगे। वहां कूड़े को भट्टों के ईंधन आदि के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इससे कूड़ा खत्म होगा और आय के स्त्रोत बढ़ेंगे।

कूड़े निस्तारण का काम जल्द होगा शुरू
जिले में सबसे ज्यादा साफ वार्ड रखने पर सम्मानित हो चुके बिजनौर नगर पालिका के सभासद दीपक गर्ग मोनू का कहना है कि कूड़ा निस्तारण ही कूड़े की समस्या का एकमात्र समाधान है। बिजनौर नगर पालिका में भी जल्द इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed