फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   History-sheeter who escaped from police custody caught

Bijnor News: पुलिस अभिरक्षा से फरार हिस्ट्रीशीटर दबोचा

Mon, 05 Feb 2024 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter who escaped from police custody caught
- शनिवार की शाम हथकड़ी से हाथ निकालकर हो गया था फरार
विज्ञापन

- मामले में एक सिपाही को किया जा चुका है निलंबित



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जेल ले जाते हुए शनिवार को पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है। वह हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया था। फरारी के मामले में एक सिपाही को निलंबित किया चुका है। साथ ही लापरवाही पर रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
बढ़ापुर पुलिस ने शनिवार को हिस्ट्रीशीटर अजीम उर्फ बहरा पुत्र शफीक अहमद निवासी गंजपुरा को चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया था। नगीना कोर्ट में पेश करने के बाद सिपाही मोहम्मद ईशाक और पीआरडी जवान प्रीतम सिंह उसे जेल में दाखिल करने के लिए बिजनौर लेकर आए थे। बिजनौर में रोडवेज बस स्टैंड के पास हथकड़ी से हाथ निकालकर अजीम फरार हो गया था।
विज्ञापन

उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन हुआ। हालांकि रात में ही उसे दबोच लिया गया। अभिरक्षा से फरार होने के मामले में अजीम उर्फ बहरा के खिलाफ शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। उधर, मुख्य आरक्षी मोहम्मद ईशाक और पीआरडी प्रीतम सिंह के खिलाफ भी बढ़ापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। इस मामले में मुख्य आरक्षी मोहम्मद ईशाक को एसपी ने निलंबित कर दिया है जबकि पीआरडी जवान के खिलाफ भी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकशी और गैंगस्टर एक्ट समेत नौ केस दर्ज
हिस्ट्रीशीटर पर गोकशी और गैंगस्टर एक्ट समेत नौ केस दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह, एसआई विनोद कुमार आदि शामिल रहे। सीओ नगीना देशदीपक के अनुसार अभिरक्षा से फरार होने वाले हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed