{"_id":"60885a928ebc3e8d2e1b6efe","slug":"gutkha-tobacco-being-sold-at-double-the-price-bijnor-news-mrt5362620150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुने दाम पर बेचे जा रहे गुटखे, तंबाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुने दाम पर बेचे जा रहे गुटखे, तंबाकू
विज्ञापन
दोगुने दाम पर बेचे जा रहे गुटखे, तंबाकू
बिजनौर। कोरोना संक्रमण पिछले साल से ज्यादा खतरनाक तरीके से फैला है। लेकिन इस बार संक्रमण को रोकने के लिए गुटखे, तंबाकू की बिक्री पर रोक लगाने पर किसी का ध्यान नहीं है। दुकानों पर गुटखे की बिक्री खुलेआम हो रही है। काफी दुकानदारों ने गुटखे का स्टॉक भी कर लिया है। ये गुटखे की कमी बताते हुए इन्हें दोगुने तक दामों पर बेच रहे हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार खतरनाक तरीके से फैल रहा है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पिछले साल सूबे में ही गुटखे की बिक्री पर रोक लगा दी थी। तब गुटखे की बिक्री रोकने के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया गया था। कई जगह छापा मारकर गुटखे जब्त भी किए गए थे। गुटखे, तंबाकू का सेवन करने वाले इसे खाकर जगह-जगह थूकते हैं। इससे गंदगी तो फैलती ही है साथ ही अगर कोई कोरोना संक्रमित है तो वह जगह-जगह थूक कर संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ा देता है। एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि कोई भी दुकानदार गुटखे को न बेचे और इसकी कालाबाजारी भी न करे। ऐसा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।