फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Governor honored Dr. Rakhi and Subhash

डॉ. राखी और सुभाष को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Fri, 25 Mar 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Governor honored Dr. Rakhi and Subhash
नजीबाबाद की डॉ.राखी को सम्मानित करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : NAZIBABAD
डॉ. राखी और सुभाष को राज्यपाल ने किया सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। विश्व क्षय रोग दिवस पर नजीबाबाद की डॉ.राखी आनंद अग्रवाल और सुभाष को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने क्षय रोगी बच्चों की सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

विश्व क्षय रोग दिवस पर प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सखी वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष डॉ.राखी आनंद अग्रवाल और पूजा हॉस्पिटल के प्रबंधक सुभाष को क्षय रोगी कुपोषित बच्चों की सेवा के लिए राज भवन लखनऊ में सम्मानित किया। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद की उपस्थिति में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डॉ.राखी आनंद अग्रवाल और सुभाष को स्मृतिचिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश सरकार ने सखी वेलफेयर सोसाइटी नजीबाबाद सहित प्रदेश भर की 10 संस्थाओं को कुपोषित और क्षय रोगी बच्चों को निशुल्क पोषण और चिकित्सा सुविधा देने के लिए सम्मानित किया है। पूजा हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ.वीके अग्रवाल, डॉ.संदीप अग्रवाल के निर्देशन में क्षय रोगी और कुपोषित बच्चों को वर्ष 2016 से निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश सरकार ने अस्पताल के प्रबंधक सुभाष को मिशन में सक्रिय भागीदारी के लिए सम्मानित किया।

नजीबाबाद - राज्यपाल से मिले सम्मान के साथ प्रबंधक सुभाष।

नजीबाबाद - राज्यपाल से मिले सम्मान के साथ प्रबंधक सुभाष।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed