फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girls displayed attractive models

छात्राओं ने प्रदर्शित किए आकर्षक मॉडल

Fri, 23 Sep 2022 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Girls displayed attractive models
नजीबाबाद के मो.अली जौहर स्कूल में मॉडल का निरीक्षण करते अध्यक्ष और प्रधानाचार्या। - फोटो : NAZIBABAD
छात्राओं ने प्रदर्शित किए आकर्षक मॉडल
विज्ञापन

नजीबाबाद। मोहम्मद अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्रों ने उत्कृष्ट मॉडल बनाकर वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों के सहयोग से छात्राओं ने प्रकाश संश्लेषण, सोलर पैनल, सेव अर्थ, स्मार्ट विलेज, ह्यूमन हार्ट, ऑक्सीजन चक्र आदि विषयों पर रचनात्मक वैज्ञानिक सोच से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए। प्रबंध समिति के अध्यक्ष खुर्शीद आलम एड., प्रबंधक मोहम्मद यूनुस, उप प्रबंधक मोहम्मद असलम ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्राओं की रचनात्मक सोच की सराहना की। प्रदर्शनी में कक्षा आठ और कक्षा 10 बी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 ए व कक्षा सात की छात्राओं ने द्वितीय और कक्षा नौ की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग में कक्षा-11 की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रा मुस्कान, आयशा, अनम कहकशा, अदब, मरयम आदि छात्राओं ने प्रकाश संश्लेषण के संबंध में छात्राओं को जानकारी दी। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, गांव के विकास, सोलर पैनल से विद्युत की बचत पर प्रदर्शनी में कई मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में शिक्षिका फरहा, फौजिया, अनीसा, अलमास जहां, हिना, अलीशा, अलमास खान आदि शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed