फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gangster charges against actor Mushtaq Khan's kidnappers

Bijnor News: अभिनेता मुश्ताक खान का अपहरण करने वालों पर लगी गैंगस्टर

Sat, 14 Feb 2026 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gangster charges against actor Mushtaq Khan's kidnappers
बिजनौर। अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल का अपहरण करके फिरौती वसूलने आरोपियों पर गैंगस्टर लग चुकी है। बिजनौर की शहर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत दस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि फिलहाल सभी आरोपी जमानत पर जेल से छूटे हुए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाल रामप्रताप ने लवी उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु निवासी नई बस्ती, आकाश उर्फ गोला उर्फ दीपेंद्र निवासी नई बस्ती, सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की निवासी रम्मू का चौराहा, अंकित उर्फ पहाड़ी निवासी राम का चौराहा, अर्जुन कर्णवाल निवासी बुल्ला का चौराहा, अजीम अहमद निवासी मोहल्ला कस्साबान, सबुद्दीन उर्फ सैबी निवासी मुहल्ला अजारजान, शुभम और शिवा निवासी नई बस्ती चमरपेड़ा तथा गाजियाबाद के जनकपुर निवासी शशांक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि इनका एक संगठित गिरोह है, जिनका गैंग लीडर सार्थक उर्फ रिक्की चौधरी है। बाकी गिरोह के सदस्य हैं जोकि आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए संगठित रुप से गिरोह बनाकर अपहरण और फिरौती जैसे अपराध में लिप्त हैं। इनके अपराधों का विवरण गैंग चार्ट में लिखा हुआ है।
विज्ञापन


इवेंट की आड़ में अपहरण कर वसूली थी फिरौती
20 नवंबर 2024 को आरोपियों ने इंवेट के नाम पर अभिनेता मुश्ताक खान को बुलाया और दिल्ली से अपहरण कर बिजनौर ले आए थे। अभिनेता को बिजनौर की नई बस्ती सुशांत उर्फ़ लवी के एक मकान पर रखा गया। साथ ही आरोपियों ने डरा धमकाने के बाद 2.20 लाख की वसूली कर ली थी। मुश्ताक खान की ओर से शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था। जबकि दो दिसंबर को अभिनेता सुनीलपाल का अपहरण कर वसूली की गई थी। मेरठ के थाना लालकुर्ती में सुनील पाल की ओर से केस दर्ज कराया गया था। उस वक्त पुलिस ने नौ आरोपियों को पकड़ लिया था जबकि एक आरोपी को मेरठ पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया था। सुनील पाल से आठ लाख की फिरौती वसूली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल का अपहरण करने वाले आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। गैंगस्टर एक्ट में केस भी दर्ज कर लिया गया है। .....अभिषेक झा, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed