फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Ganges flow towards Shukratal'

‘शुक्रताल की ओर मोड़ी जाए गंगा की धारा’

Tue, 19 Jan 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
'Ganges flow towards Shukratal'
‘शुक्रताल की ओर मोड़ी जाए गंगा की धारा’
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा की धारा बिजनौर की ओर आने से किसानों के खेत कटकर दूसरी ओर पहुंच गए हैं। किसानों की जमीन पर भूमाफिया कब्जा करके खेती कर रहे हैं। गांव कुंवर चतरपुर भोज उर्फ कोहरपुर निवासी बालमुकंद ने अफसरों से गंगा की धारा को फिर से शुक्रताल की ओर ले जाने की मांग की है। उन्होंने सुनवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
बालमुकंद ने मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित पत्र में बताया कि पहले गंगा की धारा शुक्रताल तीर्थ के पास बहती थी। धीरे धीरे गंगा की धारा बिजनौर की ओर खिसकनी शुरू हो गई। किसी भी प्रशासनिक अफसर या नेता ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। गंगा की धारा वर्तमान समय में कई किलोमीटर तक फैली हुई है। एक दर्जन से ज्यादा गांवों के किसानों के खेत कटकर गंगा में समा रहे हैं। गंगा की धारा अब खादर में गांवों के पास बह रही है, जबकि खेत धारा के दूसरी ओर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

सभी किसानों के पास इतने साधन नहीं हैं कि वे गंगा पार जाकर खेती कर सकें। किसानों के खेतों पर भूमाफिया काबिज हो रहे हैं। किसान विरोध करते हैं तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। अगर गंगा की धारा को फिर से शुक्रताल तीर्थ ले जाया जाए तो किसानों की जमीन उनके गांवों के पास आ जाएगी और भूमाफिया से आजादी मिल जाएगी। लेकिन सिंचाई विभाग इस संबंध में लिखित आश्वासन देने को तैयार नहीं है। अगर गंगा शुक्रताल तीर्थ नहीं लाई गई तो 31 मार्च से वह धरना शुरू कर देंगे और सिंचाई विभाग के अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराएंगे। अगर फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेंगे। इसकी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed