फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Forest Department should remove the obstacles of contact road and electrification: DM

वन विभाग संपर्क मार्ग और विद्युतीकरण की दूर कराएं बाधाएं : डीएम

Fri, 02 Feb 2024 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Forest Department should remove the obstacles of contact road and electrification: DM
भागूवाला के गांव रामपुर चाठा में लोगों की समस्याएं सुनते जिले के अधिकारी।
सीमांत गांव रामपुर चाठा के विकास कार्याें की डीएम ने की समीक्षा
विज्ञापन



भागूवाला/नजीबाबाद। डीएम अंकित अग्रवाल, सीडीओ पूर्ण बोरा ने जिले के अधिकारियों के साथ रामपुर चाठा में विकास कार्याें की समीक्षा की। वन विभाग को संपर्क मार्ग और बिजली समस्या के लिए तत्काल विभाग से अनुमति प्राप्त कर वर्षों से चली आ रही समस्या का निस्तारण करने को कहा।
डीएम और सीडीओ ने संयुक्त रूप से क्रिटिकल गेप से 9.37 लाख रुपये की लागत से बने आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। गांव रामपुर चाठा में विभिन्न विकास कार्याें का भौतिक सत्यापन के बाद डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सभी पात्रों को शासन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बीडीओ ज्योति चौधरी ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्याें के लाभार्थियों की जानकारी दी। डीएम ने रामपुर चाठा के संपर्क मार्ग निर्माण और विद्युतीकरण के लिए वन विभाग द्वारा एनओसी देने में आ रही अड़चनों के संबंध में वन क्षेत्राधिकारी प्रिंस कुमार से जानकारी की।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में रामपुर चाठा में 45 सोलर ऊर्जा पैनल से सीमित परिवारों को बिजली मिलने की स्थिति पर अतिरिक्त पैनल लगवाने की ग्रामीणों ने मांग की। समीक्षा बैठक में एसडीएम राजबहादुर, डीसी मनरेगा आरबी यादव, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर पटेल, डीपीओ शीतल, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, ग्राम प्रधान सोमदत्त सहित ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने कठियारी नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया
भागूवाला। मिर्जापुर के ग्रामीणों की मांग पर सीडीओ पूर्ण बोरा ने कठियारी नदी की टूटी हुई पुलिया का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को रास्ता निर्माण की समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया। पुलिया नहीं होने से मिर्जापुर के लोगों को कठियारी नदी से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed