{"_id":"6872a7e05362d8155305c9cb","slug":"first-they-measure-the-water-level-then-they-cross-the-river-taking-risks-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-154499-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पहले मापते हैं जलस्तर, फिर जोखिम उठाकर पार कर रहे नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पहले मापते हैं जलस्तर, फिर जोखिम उठाकर पार कर रहे नदी
Sat, 12 Jul 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
नांगलसोती- मालन नदी को पैदल पार करते बुजुर्ग।
नांगलसोती/नजीबाबाद। पूंडरीकला-बरमपुर संपर्क के बीच मालन नदी पर पुल नहीं होने से लोगों का आवागमन प्रभावित है। बाइक सवार ग्रामीण पहले नदी में उतरकर नदी का जलस्तर मापते हैं और उसके बाद ही बाइक के साथ नदी को पार करते हैं। साल दर साल क्षेत्रवासी बरसात से लेकर गन्ना पेराई सत्र शुरू होने तक जान जोखिम में डालकर ही नदी पा कर रहे हैं।
नांगल के पूंडरीकला-बरमपुर संपर्क मार्ग से पूंडरी खुर्द, बरकातपुर, ताहरपुर, पाड़ली, पाड़ला, मौअज्जमपुर, भोजपुर आदि गांव जुड़े हैं। यह मार्ग किरतपुर जाने के लिए बाईपास मार्ग के रूप में जाना जाता है। मार्ग के बीच गांव पूंडरीकला के निकट मालन नदी गुजरती है। नदी पर पुल नहीं होने से बरसात से गन्ना पेराई सत्र तक क्षेत्रवासी जान जोखिम में डालकर नदी पार करके आवागमन करते हैं।
क्षेत्रवासी सुबोध राजपूत, अरुण कुमार, संदीप राठी का कहना है कि ग्रामीण हर साल चंदा एकत्र और श्रमदान कर नदी पर अस्थायी रपटा बनाते हैं, लेकिन मालन नदी के तेज बहाव में रपटा बह जाता है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन ठप हो जाता है। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से पुल निर्माण की मांग की, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिले।
विज्ञापन
स्थायी रपटे के प्रस्ताव को नहीं मिली थी अनुमति : नजीबाबाद। ग्रामीणों की पुल निर्माण की मांग पर सीडीओ पूर्ण बोरा ने 28 दिसंबर 2022 को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ पूंडरीकला के निकट मालन नदी का निरीक्षण किया था।
सीडीओ के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने नदी पर स्थायी रपटा निर्माण के लिए करीब 46 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। वित्तीय वर्ष 2023-2024 में प्रस्ताव को शासन से अनुमति नहीं मिली थी।