फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fire broke out in the vacuum breaker system, the entire city lost electricity for 15 hours

Bijnor News: वेक्यूम ब्रेकर सिस्टम में लगी आग, पूरे शहर की 15 घंटे बिजली रही गुल

Sun, 23 Jul 2023 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the vacuum breaker system, the entire city lost electricity for 15 hours
बिजनौर, नूरपुर। नूरपुर बिजली सब स्टेशन पर शुक्रवार की रात करीब बारह बजे अचानक वेक्यूम ब्रेकर सिस्टम धूं-धूं कर जलने से पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। वहां तैनात बिजली कर्मचारियों ने ताजपुर बिजलीघर से आपूर्ति बंद कराकर मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बताया गया कि धामपुर चौक पर एक पोल पर लगी डिश फटने से यह हादसा हुआ है। उधर,बिजली गुल होने से शहरवासियों में हाहाकार मच गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों के इंवर्टर भी ठप हो गए। जिससे लोगों को भीषण गर्मी में पूरी रात बितानी पड़ी। वहीं दूसरी ओर पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। सुबह होते ही लोग बिजलीघर पहुंच गए। जहां उप खंड अधिकारी दिनेश गुप्ता की निगरानी में विद्युत कर्मचारियों के अथक प्रयास से दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

अग्निरोधक सिलिंडर खाली होने से हुआ लाखों का नुकसान
सब स्टेशन पर रखे वेक्यूम ब्रेकिंग सिस्टम आग की भेंट चढ़ने से विभाग को करीब दो से तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग बुझाने के लिए बिजलीघर पर रखा अग्नि रोधक सिलिंडर खाली था। अगर सिलिंडर खाली न होता तो इतना नुकसान होने से बच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed