फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   FIR against five people including husband in case of death of married woman

Bijnor News: विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी

Tue, 26 May 2026 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
FIR against five people including husband in case of death of married woman
नहटौर। दहेज की मांग और प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगलने वाली प्रियंका की उपचार के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



थाना नगीना क्षेत्र के गांव धीमाहेड़ी निवासी कार्तिक ने नहटौर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी वर्ष 2018 में थाना क्षेत्र के गांव समसाबाद निवासी दीपांशु के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दीपांशु व अन्य ससुराल वाले दहेज में कार की मांग को लेकर प्रियंका को प्रताड़ित करते थे। कई बार उसके साथ मारपीट कर घर से भी निकाल दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार 18 अप्रैल को ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर प्रियंका ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए बिजनौर, मेरठ और नोएडा के अस्पतालों में ले गए। बाद में उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 11 मई को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



पीड़ित का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान प्रियंका बोल नहीं पा रही थी, लेकिन उसने पर्चों पर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात लिखकर परिजनों को दी थी। इन पर्चों की प्रतियां और वीडियो भी पुलिस को सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed