फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers said- If the price of sugarcane had increased, they would have got relief

Bijnor News: किसान बोले- गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी होती तो मिलती राहत

Tue, 18 Feb 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 18 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers said- If the price of sugarcane had increased, they would have got relief
बिजनौर। प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं होने से किसान निराश हुए है। किसान नेताओं ने कहा कि इस बार गन्ना फसल रोग ग्रस्त होने उत्पादन कम हुआ है। किसानों को इस आपदाकाल में गन्ना मूल्य बढ़ोतरी से आर्थिक सहायता मिलती।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि किसान के नाम पर वोट ना होने तथा आंदोलनों का निष्पक्ष न होने का परिणाम गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाना है।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि सरकार किसान हितैषी होने का ढोंग करती है। उत्तर प्रदेश के किसान को भी चुनाव के समय वोट की चोट से जवाब जरूर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू नेता बाबूराम तोमर ने कहा कि महंगे खाद, बीज और फर्टिलाइजर के उपयोग करने के बाद किसानों के गन्ने खेत बीमारी के कारण सूख गए। कहा कि किसानों को अपने हक व अधिकार के लिए आंदोलन के रास्ते को और मजबूत करना पड़ेगा।
भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने कहा कि फसल उत्पादन लागत को देखते हुए सरकार को इस बार गन्ना का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित होने की उन्हें उम्मीद थी

किसान नेता महिपाल सिंह तोमर ने बताया कि गन्ना रोग ग्रस्त होने से गन्ना उत्पादन कम एवं खर्च ज्यादा होने किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। मूल्य नहीं बढ़ने से किसान अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed