फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers made Panchayat secretary hostage in Nakibpur

Bijnor News: नहटौर - नकीबपुर में किसानों ने पंचायत सचिव को बनाया बंधक

Thu, 25 May 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 25 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers made Panchayat secretary hostage in Nakibpur
नहटौर के गांव नकीबपुर में पंचायत सचिव को बंधक बनाए बैठे किसान।
- गांव में निराश्रित गोवंश कर रहे किसानों की फसलें बर्बाद
विज्ञापन


फ़ोटो।
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नहटौर। किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को खा रहे निराश्रित गोवंश पर रोकने लगने की मांग पूरी न होने पर मौके पर पहुंचे पंचायत सचिव को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने बंधक बनाया।

ग्राम नकीबपुर खजूरी में ग्रामीणों द्वारा पकड़े निराश्रित गोवंश की ब्लॉक प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं ली गई। जिस पर भाकियू अराजनैतिक द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। मौके पर पहुंचे पंचायत सचिव विपिन सैनी को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने 4 दिन पहले खेतों में नुकसान पहुंचा रहे करीब 20 निराश्रित गोवंश को पकड़ कर गांव के बाहर बांध दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले की सूचना ब्लॉक प्रशासन को दी। इसके बाद भी ब्लॉक प्रशासन द्वारा पशुओं को गोशाला नहीं पहुंचाया गया। जिस पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष तेजवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने गांव में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष तेजवीर सिंह, सत्यपाल सिंह, जोगिंदर सिंह, धर्मवीर सिंह, अनुज कुमार, जॉनी, सुशील कुमार, महावीर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed