{"_id":"6717fcf4618e009b240f1634","slug":"farmers-government-next-time-singh-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-134213-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगली बार किसानों की सरकार : सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगली बार किसानों की सरकार : सिंह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि किसान इस बार 400 पार गन्ना मूल्य मांग रहे हैं। अगली बार 500 रुपये पर मूल्य लिया जाएगा। किसी में देने की हिम्मत है, तो वह सामने आए। वरना वर्ष 2027 में किसान अपनी सरकार बनाकर स्वयं 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य लेगा।
सरदार वीएम सिंह ने यह बात कलक्ट्रेट में मंगलवार को महापंचायत में कहीं। कहा कि संगठन और वह सड़क से न्यायालय तक किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह उनकी ही ताकत है कि चीनी मिलों ने समय पर गन्ना मूल्य भुगतान करने लगी। जिन चीनी मिलों पर बकाया है, उनसे ब्याज सहित बकाया भुगतान लिया जाएगा।
24 अक्तूबर को इस संबंध में कोर्ट तारीख लगी हुई है। हम में ताकत होगी ब्याज सहित लेकर जाएंगे। कहा कि जिला संगठन ने प्रशासन के सम्मुख मुद्दों की बात रखी थी। नहीं मानी तो महापंचायत करनी पड़ी। सरदार वीएम सिंह ने कहा कि बिजनौर जिले के किसानों की भीड़ और जोश देकर स्पष्ट है कि किसान एकजुट है।
विज्ञापन
प्रदेश महासचिव कैलाश सिंह लांबा व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि संगठन लगातार किसानों की आवाज को उठाकर उन्हें उनका हक दिलाता आ रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर 14 तारीख को एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया। कहा था कि 21 तक हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो 22 तारीख को हम कलक्ट्रेट में धरना देंगे।
जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने सहकारी समितियां में जो तीन प्रतिशत पर लोन दिया जाता है उसको बढ़कर 4 प्रतिशत करने की तैयारी पर रोक लगाने की मांग की है।
ऋषिपाल महाराज की अध्यक्षता ऋषिपाल महाराज एवं विजेंद्र मुखिया और संजीव चौधरी ने संयुक्त रूप से संचालन किया। महापंचायत में महेंद्र चौधरी, उदित प्रधान, बिट्टू, बृजपाल सिंह, जोगिंदर सिंह, संजीव कुमार, रोहित राठी, यशपाल सिंह, शूरवीर सिंह, संजीव प्रधान, विपिन कुमार आदि रहे।