{"_id":"663970111f5e0fc7b70cb2c7","slug":"farmers-demanded-solution-to-electricity-problems-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-123255-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसानों ने बिजली समस्याओं के निस्तारण की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसानों ने बिजली समस्याओं के निस्तारण की मांग की
Tue, 07 May 2024 05:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 07 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
बढ़ापुर। भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने तैयबपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्याओं के समाधान के लिए चार सूत्रीय मांग पत्र केंद्र के एसएसओ को सौंपा। समस्याओं का निदान नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लाॅक अध्यक्ष राजीव चौहान के नेतृत्व में स्थानीय तैयबपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता नगीना को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र केंद्र पर मौजूद एसएसओ धर्मेंद्र सिंह राठी को सौंपा, जिसमें कहा गया कि इन दिनों बिजली की लो वोल्टेज समस्या से किसान परेशान हैं। बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम काशीवाला, हरबंशवाला, कोटजवाना, गोपीवाला, हल्दूवाला, टांडा साहूवाला, चिल्किया, नूरपुर अरब व बहेड़ी आदि क्षेत्र के अनेक गांवों में बिजली उपभोक्ता व किसान लो वोल्टेज की समस्या से त्रस्त है।
ग्राम मिट्ठोपुर में ओवरलोड की समस्या के दृष्टिगत 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफर लगवाने, नदी कटान से प्रभावित हुई तैयबपुर से रसूलपुर मिट्ठन जाने वाली बंद पड़ी विद्युत लाइन को दुरुस्त कर इस लाइन की विद्युत आपूर्ति शीघ्र सुचारू करने आदि की मांगें शामिल है। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में भाकियू ब्लाॅक अध्यक्ष राजीव चौहान, उमेश चंद शर्मा, सोनू विरक, शहबाज आलम, अजमेर सिंह, रेशम सिंह, देवेंद्र सिंह, मोहम्मद इब्राहिम, जुझार सिंह व मोहम्मद नासिर आदि शामिल रहे।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।