{"_id":"b71511f9ae905aa4d1b75bed9d2fb002","slug":"farmers-authorities-hoop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने अधिकारियों काे घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने अधिकारियों काे घेरा
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग कर रहे भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने विद्युत और गन्ना अधिकारियों का घेराव किया।
किसान नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह में मांगें पूरी न होने पर आंदोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी दी।
भाकियू भानु के राष्ट्रीय सचिव चौधरी विजय सिंह के नेतृत्व में किसान नेता मंगलवार सुबह तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नहरों में पानी न होने और विद्युत व्यवस्था ठप होने से वे खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने विगत पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने और चालू पेराई सत्र में गन्ने का मूल्य स्पष्ट न करने पर रोष जताया।
धरनास्थल पर पहुंचे एसडीओ विद्युत प्रियदर्शी गौतम और गन्ना निरीक्षक सतीश कुमार को प्रदर्शनकारी किसानों ने अपने बीच बैठा लिया।
किसान नेताओं ने एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि इसके बाद किसान आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों में आशु , महमूद, सुनील, बीरबल, पालवान,रामकिसान शामिल हुए।