फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers are happy with the acceptance of power house in Kadarabad

Bijnor News: कादराबाद - बिजली घर की स्वीकृति से किसानों में हर्ष

Tue, 23 May 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 23 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers are happy with the acceptance of power house in Kadarabad
कादराबाद। क्षेत्र वासियों के लिए 33/11 केवी क्षमता वाले बिजली घर स्वीकृति की होने से किसानों में हर्ष है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों को विद्युत आपूर्ति देने के लिए कादराबाद में बिजली घर स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। गौरतलब है कि भरतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक कुंवर सुशांत सिंह को करीब छह माह पूर्व सौंपा था। बिजली घर की स्वीकृति होने की पुष्टि करते हुए अरुण कुमार अधिशासी अभियंता द्वितीय ने बताया कि भूमि हस्तांतरित होने के बाद शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष मदन राणा, बिजेंद्र सिंह, मुख्तियार सिंह, अतुल शर्मा, गुरविंदर सिंह, जसपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, चिरंजीलाल आदि ने मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed