सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विदाई समारोह आयोजित
नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सीनियर विद्यार्थियों को विदाई दी।
प्राचार्या डॉ. दीप्ति गुप्ता के निर्देशन में आयोजित विदाई समारोह में डॉ. केसी मठपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। घर पर पधारो गजानन... गीत पर सुकीर्ति ने और होली में उड़े रे गुलाला... गीतों पर समूह नृत्य कर छात्राओं ने समा बांध दिया। निदा और अनमता ने मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम के दौरान मिस रमा जैन प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्रा निशा को मिस रमा जैन चुना गया। शिवानी प्रथम रनरअप व करवसार द्वितीय रनर अप रहीं। इस अवसर पर डॉ. सविता वर्मा, डॉ. इंदु लाहोटी, डॉ. दीप्ति माहेश्वरी, डॉ. नीतू तिवारी, डॉ. निति शर्मा, डॉ. भावना, अरोड़ा, डॉ. पूनम अग्रवाल, डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. रत्ना गर्ग, डॉ. रमनदीप कौर, ज्योतिपाल, पारूल, सोनाली, रितिका आदि मौजूद रही।