फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Encroachment removed before marriage pavilion

प्रशासन ने एक विवाह मंडप के आगे से हटवाया अतिक्रमण

Thu, 09 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed before marriage pavilion
चांदपुर-जलीलपुर रोड पर एक विवाह मंडप पर अतिक्रमण हटाते जेसीबी - फोटो : BIJNOR
विवाह मंडप के आगे से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

चांदपुर। प्रशासन टीम ने चांदपुर-जलीलपुर रोड पर एक विवाह मंडप के बाहर बने निर्माण को जेसीबी द्वारा गिरवा दिया। एसडीएम ने सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करने वालों से अतिक्रमण हटा लेने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण होने नहीं दिया जाएगा।

बृहस्पतिवार को एसडीएम घनश्याम वर्मा पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव, ईओ नगरपालिका परिषद अनुज कौशिक, कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार व पुलिस फोर्स के साथ चांदपुर-जलीलपुर मार्ग स्थित एक विवाह मंडप पर पहुंचे। टीम द्वारा मंडप के बाहर के हिस्से को जेसीबी द्वारा गिरवा दिया गया। एसडीएम वर्मा ने बताया कि यह सार्वजनिक उपयोग की भूमि थी। यह रास्ता खाते में दर्ज है। नीचे नाला चल रहा है। उस पर अवैध अतिक्रमण करके निर्माण कर लिया गया था। किसी भी सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करना दंडनीय अपराध है। मार्च में इसकी जांच करा ली गई थी। लॉकडाउन के कारण इस पर कार्रवाई नहीं की गई थी। अब लॉकडाउन समाप्त होने के बाद इस अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा दिया गया है। एसडीएम ने सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों से अतिक्रमण हटा लेने की अपील की है। विहिप विभाग अध्यक्ष व विवाह मंडप मालिक कपिल कुमार का कहना है कि बिना किसी नोटिस व बिना सूचना के मंडप पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed