फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity supply remained disrupted throughout the day in Adarshnagar and Jalalabad, area residents created ruckus

Bijnor News: आदर्शनगर और जलालाबाद में दिनभर बाधित रही बिजली आपूर्ति, क्षेत्रवासियों का हंगामा

Thu, 26 Dec 2024 08:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 08:31 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained disrupted throughout the day in Adarshnagar and Jalalabad, area residents created ruckus
- उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का तार टूटने से गहराया बिजली संकट
विज्ञापन

- आदर्शनगर बी-6 में तारों के लटके होने पर क्षेत्रवासियों ने किया हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद/नजीबाबाद। उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का तार टूटने से आदर्शनगर और जलालाबाद में दिनभर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। दोनों मोहल्लों के उपभोक्ता पानी के लिए तरसते रहे। उधर, आदर्शनगर बी-6 में विद्युत लाइन जगह-जगह लटकी होने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रवासियों ने विद्युत कर्मचारियों को लौटा दिया। पुलिस और समाजसेवियों ने लोगों की भीड़ को समझाया।
आदर्शनगर बी-6 क्षेत्र में छत के ऊपर से गुजर रही उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का तार सुबह करीब सात बजे टूट गया। जलालाबाद विद्युत फीडर से जलालाबाद सहित आदर्शनगर बी-6 और बी-7 क्षेत्र के करीब पांच हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से दिनभर उपभोक्ता पानी के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर विद्युत निगम के कर्मचारी आदर्शनगर बी-6 में तारों को ठीक करने पहुंचे। मगर, क्षेत्रवासियों ने विद्युत लाइन जगह-जगह लटकी होने का आरोप लगाते हुए विद्युत कर्मचारियों को लौटा दिया। क्षेत्रवासियों का कहना था कि जब तक लटकी और जर्जर विद्युत लाइन को ठीक नहीं कराया जाता तब तक विद्युत लाइन नहीं जोड़ने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और समाजसेवियों ने लोगों की भीड़ को समझाया। अधिकारियों के जर्जर विद्युत तारों को बदलने के आश्वासन पर क्षेत्रवासी शांत हुए। जेई मुनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में ऊंचे विद्युत पोल लगवाकर विद्युत लाइन ठीक कराई जाएगी।


विद्युत लाइन का तार जोड़ने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया था, लेकिन क्षेत्रवासियों ने कर्मचारियों को लौटा दिया। लोगों को समझाकर तारों को जुड़वाया जा रहा है। - धर्मेंद्र कुमार, एसडीओ

पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य निवासी रागिनी का फाइल फोटो। स्रोत मायके के लोग

पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य निवासी रागिनी का फाइल फोटो। स्रोत मायके के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed