फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity Corporation will run consumer identification solution fortnight

Bijnor News: धामपुर - विद्युत निगम चलाएगा उपभोक्ता पहचान समाधान पखवाड़ा

Wed, 01 Feb 2023 07:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 01 Feb 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation will run consumer identification solution fortnight
- एक से 15 फरवरी तक चलाया जाएगा अभियान, होगा समस्याओं का समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान करने के लिए विद्युत निगम की ओर से एक से 15 फरवरी तक उपभोक्ता पहचान समाधान पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत निगम के अधिकारी उपभोक्ताओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं का निदान कराएंगे।
धामपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि निगम की ओर से विद्युत सेवाओं को पहले से और अधिक सरल बनाने का प्रयास किया गया है। इस दौरान उपभोक्ताओं को बैंक खाते की तर्ज पर केवाईसी कराई जाएगी। जिससे यह पता लग सके कि संबंधित उपभोक्ता जीवित है या नहीं। बताया गया कि विद्युत निगम के अधिकारी उपभोक्ताओं के संपर्क कर उनकी समस्याओं का निदान करेंगे, बकाया बिलों को भी जमा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े का मतलब विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी की ओर से उपभोक्ताओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं का निदान करना है। बिजली निगम की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक करना है। एसई ने बताया कि उनके द्वारा निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed