फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Efforts to stop the flow of water continue, the number of people doing voluntary work increases.

Bijnor News: जलधारा को रोकने के प्रयास जारी, श्रमदान करने वालों की बढ़ी संख्या

Mon, 21 Sep 2026 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Efforts to stop the flow of water continue, the number of people doing voluntary work increases.
जलीलपुर क्षेत्र में गंगा की जलधारा पर मिनी बंधा बनाने के लिए बालू का बोरा ले जाते गांववासी
जलीलपुर। गांव रायपुर खादर के निवासियों ने गंगा की जलधारा को रोकने के लिए दूसरे दिन भी श्रमदान किया। गांव जलालपुर खादर, नारनौर व मुजफ्फरपुर खादर के भी कुछ गांववासियों ने तटबंध बनाने में श्रमदान किया।
विज्ञापन

रविवार को दूसरे दिन भी गांव रायपुर खादर के निवासियों ने गांव की तरफ आने वाली जलधारा को तटबंध बनाकर रोकने का प्रयास किया। दूसरे दिन श्रमदान करने वालों की संख्या बढ़ गई है। गांव रायपुर खादर वासियों के साथ ही गांव जलालपुर खादर, नारनौर, मुजफ्फरपुर खादर के वासियों ने भी गंगा किनारे पहुंचकर श्रमदान किया। गांववासियों बरन सिंह, जोनी सिंह, गजब सिंह ने बताया गंगा की तरफ से आ रही जलधारा को मिनी बंधा बनाकर रोकने में बिना बुलाए गांववासी श्रमदान करने पहुंच रहे हैं। अन्य गांववासियों का भी सहयोग मिल रहा है। गांववासियों के अनुसार अब तक दो हजार कट्टो में बालू भरकर जलधारा के मुहाने पर लगा दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अफसर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। स्टेट हाईवे पर बने गंगा पुल आदि की तरफ रास्ते में पानी नहीं है, जिस कारण निरीक्षण में कोई बाधा नहीं आई। गांव रायपुर खादर के निकट गंगा की तरफ जाने वाले रास्तें पर जलभराव ने अफसरों के काफिले को वहीं रोक दिया था। जलभराव को देख अफसर वापस हो गए। गांववासियों को लगा उनके क्षेत्र का निरीक्षण अधूरा रह गया है। उसके बाद से ही श्रमदान कर गांव की तरफ आने वाली जलधारा को रोकने का निर्णय लिया गया। ग्राम प्रधान कृष्ण देव सिंह, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश, रोहिताश सिंह, बरन सिंह, उदल सिंह, शेर सिंह, गजब सिंह, सुरज सिंह आदि सैकड़ों गांववासी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed